Hindi News / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सपलता हाथ लगी है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी शेखर यादव को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से बांका जिले का रहने वाला है और वह गुजरात के सानंद इलाके में छिपा हुआ था.

ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बिहार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है. उसे पटना लाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने धमकी क्यों दी और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश या नेटवर्क शामिल है.

मुख्यमंत्री को फोन पर जान से मारने की दी धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मुख्यमंत्री को फोन पर सीधे जान से मारने की धमकी दी थी. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया. धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई.

गुजरात पुलिस के सहयोग सेआरोपी गिरफ्तार

इस मामले में मुंगेर जिले के संग्राम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने गुजरात पुलिस के सहयोग से सानंद में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से लोकेशन बदल-बदल कर रह रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया.

वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं.

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं और राज्य की राजनीति में तेजी से बदलाव के बीच उनकी सुरक्षा बेहद अहम मानी जा रही है.