CRIME NEWS : देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार


वैशाली:-हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में चल रहे एक देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार और उसकी महिला सहयोगी सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि8अक्टूबर को नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसने8घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक जब्त की गई है। घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जहां से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। यह देह व्यापार का धंधा नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट रोड स्थित एक मकान में चलने की सूचना मिल रहा था इसका भी सत्यापन किया जा रहा है।