PMCH के कैदी वार्ड में अफरातफरी : जवान ने लोगों पर ताना राइफल, मचा हड़कंप
Edited By:
|
Updated :16 Mar, 2023, 02:00 PM(IST)
Reported By:


पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने राजधानी पटना से जहां PMCH के कैदी वार्ड में अचानक ही अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने वार्ड में मौजूद लोगों पर ही इंसास राइफल तान दिया। जिसके बाद सभी लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान ही कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद जवान को काबू में किया और उसका राइफल छीन लिया। फ़िलहाल उसका मेडिकल कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़े अधिकारी भी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
अपडेट जारी