पटना यूनिवर्सिटी में बवाल : छात्र संघ चुनाव के बीच पटना कॉलेज के छात्रों ने की साइंस कॉलेज के टीचर की पिटाई

Edited By:  |
patna univercity mai bawal patna univercity mai bawal

पटना:इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से है जहां पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के बीच पटना कॉलेज के छात्रों ने साइंस कॉलेज के शिक्षक की पिटाई की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति संभालने में जुटे.

छात्र संघ चुनावी प्रचार के दौरान विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों और शिक्षक में हुई कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया. इसी क्रम छात्रों ने शिक्षक की पिटाई कर दी. यह घटनासीसीटीवी में कैद हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का नियंत्रित करने में लगी है. मारपीट की घटना को लेकर कॉलेज कैंपस में तनाव है. घटना के बाद दोनों कॉलेजों के छात्रों के बीच हंगामा हो गया. माहौल तनावपूर्ण है.

वहीं शिक्षकों ने बड़ा फैसला लिया है. साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज के शिक्षकों ने छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया से बहिष्कार का ऐलान किया है. अब 28 फरवरी को प्रस्तावित मतदान पर सवाल उठ गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--