Hindi News / शिक्षक गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल, दूसरा गिरफ्तार

पटना पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' : शिक्षक गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल, दूसरा गिरफ्तार

Edited By:  |
patna police ka operation langra patna police ka operation langra

पटना:शिक्षक गोलीकांड मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस-अपराधी मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लग गई. जबकि एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने कार्रवाई की है.

अपराधियों के एक इलाके में छिपे होने की मिली थी सूचना

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इन अपराधियों के एक इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी. टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया तो अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

घटनास्थल से हथियार और संदिग्ध सामान बरामद

मौके से पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को घटनास्थल से हथियार और कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल अन्य घटनाओं में हुआ था या नहीं.

इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके. पटना पुलिस का कहना है कि शिक्षक गोलीकांड में शामिल पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है और सभी आरोपियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा.