Hindi News / सिविल कोर्ट के जज को फोन पर CO बताकर ठगी का प्रयास,शक होने...

पटना में साइबर ठगी : सिविल कोर्ट के जज को फोन पर CO बताकर ठगी का प्रयास,शक होने पर हुआ खुलासा,जेल में आरोपी

Edited By:  |
patna mein cyber thagi patna mein cyber thagi

पटना:बिहार की राजधानी से साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस बार साइबर अपराधियों ने पटना सिविल कोर्ट के एक जज को निशाना बनाया. एक युवक ने जजको फोन पर मरवन का अंचलाधिकारी (CO) मुकेश कुमार बताकर दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) कराने के नाम पर 5 हजार रुपए की मांग की. आरोपी ने जमीन से जुड़े दस्तावेज और कागजात भी व्हाट्सएप पर मंगवा लिए थे. हालांकि, बातचीत के दौरान जब जज को शक हुआ तो उन्होंने इंटरनेट से CO का सरकारी नंबर निकालकर सीधे संपर्क किया. जज ने पूछा कि जब पूछा कि क्या उन्होंने किसी दूसरे नंबर से कॉल कर रुपए मांगे हैं ? यह सुनते ही CO साहब हैरान रह गए और उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कोई कॉल नहीं किया है और ना ही किसी तरह के रकम की मांग की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुएबड़ा सवेरा गांव से आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल नंबर 9525621422 के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से जांच की जिम्मेदारी DIU टीम को सौंपी गई. तकनीकी जांच में जिस नंबर से कॉल किया गया था उसकी जानकारी लोकेशन में मिली. जिसके बाद पुलिस ने तुर्की थाना क्षेत्र के बड़ा सवेरा गांव में छापेमारी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान प्रिंस यादव के रूप में हुई है.

पूछताछ में पैसे वसूलने की बात स्वीकारा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भूमि पोर्टल पर लंबित पड़े म्यूटेशन मामलों से लोगों के मोबाइल नंबर निकालता था. इसके बाद खुद को सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क करता था और दस्तावेज मंगाने के बाद 3 हजार से 5 हजार रुपए तक वसूलता था.

अब तक 100 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अब तक 100 से ज्यादा लोगों को इसी तरीके से ठग चुका है. रकम कम होने की वजह से अधिकांश लोग शिकायत नहीं करते थे. कई मामलों में बाद में म्यूटेशन स्वतः हो जाता था,जिसका फायदा उठाकर आरोपी खुद को प्रभावशाली बताता था.