पटना बिहार के लगभग सारे शहर की हवाएं ज़हरीली हो चुकी हैं. लेकिन उनमें भी सबसे ज़्यादा और टॉप पर बिहार के पटना, गया, बेगूसराय और दरभंगा है, जिसमें दरभंगा पहले नंबर पर आया है. एयर क्वालिटी इंडेक्स जो वायु गुणवत्ता मापने का इंडेक्स है उसमें ये चारों शहर 400 के ऊपर हैं, और ये किसी भी शहर के लिए बहुत घातक होता है. आज 12 बजे का ये इंडेक्स बताता है की प्रदूषण तो हमेशा से समस्या रही है पर हर बीतते समय के साथ इसकी भयावहता और बढ़ती जा रही है. जो की इंसानी ज़िन्दगी के लिए बहुत ही खतरनाक है.

बिहार के चार शहर भारत के सबसे प्रदुषित शहरों में शुमार

ठंड के शुरुआत से ही इस इंडेक्स में बढ़ोतरी होती जा रही है जो पहले की अपेक्षा बहुत बढ़ गई है, जो इस इंडेक्स में 400 का मानक पार कर गई है. ऐसा नहीं है की इस केटेगरी में बिहार के केवल 4 शहर ही आते हैं, बल्कि इस सूची में पश्चिमी चम्पारण, समस्तीपुर, कटिहार, पूर्णिया, भोजपुर, नालंदा और भागलपुर में भी प्रदूषण का स्तर बहुत ऊँचा है.