पशु चिकित्सा क्षेत्र में भारत बनेगा अग्रणी : अमेरिका के डॉक्टर ला रहे क्रांति, विभिन्न राज्यों के डॉक्टर ले रहे प्रशिक्षण

Edited By:  |
Reported By:
pashu chikitsa ke skhetra me bharat banega agrani, america ke doctor la rhe kranti, de rhe bharat me prashikshan pashu chikitsa ke skhetra me bharat banega agrani, america ke doctor la rhe kranti, de rhe bharat me prashikshan

बांका : खबर है बांका से जहां अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के बैजूडीह गांव निवासी तथा अमेरिका में वेटनरी के चीफ ऑफ सर्जरी डॉ शांति भूषण झा एवं उनकी पत्नी डॉ सम्राधिनी झा ने पशु चिकित्सा क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के लिए बैजूडीह गांव में प्रशिक्षण शुरू किया है।


डॉ झा ने बताया कि भारत पशु चिकित्सा क्षेत्र में अमेरिका से चालीस वर्ष पीछे चल रहा है। इसमें सुधार लाने के लिए उन्होंने अपने गांव में ही प्रशिक्षण शुरू किया है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के डॉक्टर प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्य रूप से चार चीजों पर काम कर रहे हैं, इसमें सबसे मुख्य बच्चों की पढ़ाई है। उनके वीकेंड स्कूल फाउंडेशन में शनिवार एवं रविवार को बच्चों को साइंस, कंप्यूटर, इंजिनियरिंग तथा गणित की मुफ्त पढ़ाई यूएस के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन कराई जाती है।


साथ ही हरियाली लाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्रामीण स्वास्थ्य पर भी वह काम कर रहे हैं, इसके तहत गांवों की सफाई, शौचालय निर्माण आदि कार्य उनके द्वारा कराए जा रहे हैं। साथ ही डॉ सम्राधिनी झा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर ग्रामीण महिलाओं के साथ काम कर रहीं हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुणे के डॉ अजय कोल्हे, डॉ बाबासाहेब कोल्हापुरे, डॉ श्रीधर भूघे, अहमदनगर के डॉ संतोष गायकवाड़, मुंबई के डॉ राजेश रोही, गुजरात के डॉ नवनाथ निगोट, नागपुर की डॉ भाग्यश्री भदानी, बिहार वेटनरी कॉलेज पटना के सर्जरी विभाग के डॉ ज्ञानदेव सिंह तथा डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि पशुओं की सर्जरी के मामले में उन्हें नई-नई जानकारी मिल रही है, पढ़ाई की ऐसी व्यवस्था भारत में नहीं है। इस मौके पर बेगुसराय के जिला जदयू सचिव संजय सिंह ने कहा कि बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि अमेरिकी चिकित्सा प्रणाली को देश में उतारा जा रहा है जिसका लाभ पूरे देश को मिलेगा।


Copy