Katihar:-कटिहार में बड़ी आपराधिक घटना हुई है जिसमें महिला पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मार हत्या कर दी है.

हत्या की यह वारदात जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के चनाधर पंचायत की है जहां महिला पंचायत समिति सदस्य के पति अकील आलम को अज्ञात बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी.हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई,स्थानीय लोगों ने हत्या को लेकर काफी आक्रोश जताया.

वहीं इस हत्या की सूचना के बाद बलिया बेलोन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.