

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Live
कटिहार:- कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर चौक स्थित शीतला मंदिर के पास रंगदारी को लेकर एक ज्वेलरी दुकानदार पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपी युवक ने दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल दुकानदार की पहचान धीरज शाह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नया टोला निवासी बजवा नामक युवक दुकान पर पहुंचा और रंगदारी की मांग करने लगा। शुरुआत में धीरज ने इसे मजाक समझकर टाल दिया, लेकिन आरोपी उग्र हो गया और पैसे नहीं मिलने पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में धीरज के शरीर पर तीन गंभीर जख्म लगे हैं।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डेस्क:- कटिहार की धरती पर एक ऐतिहासिक और राष्ट्रीय स्तर की भव्य मस्जिद का सपना साकार होने जा रहा है। शहर के शरीफगंज इलाके में करीब 2 एकड़ जमीन पर बनने वाली रजा जामा मस्जिद की बुनियाद 2026 के नववर्ष के साथ ही रख दी गई है। यह मस्जिद न केवल कटिहार, बल्कि पूरे बिहार की सबसे आधुनिक और भव्य मस्जिदों में शामिल होगी। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पांच मंजिला मस्जिद में एक साथ 5,000 से अधिक नमाजियों के नमाज अदा करने की व्यवस्था होगी। मस्जिद का निर्माण आधुनिक इस्लामिक वास्तुकला के अनुरूप किया जा रहा है, जिसमें हर वह सुविधा होगी जो एक आधुनिक मस्जिद में होती है। परिसर में विशाल पार्किंग व्यवस्था, वजू खाना, साफ-सुथरे शौचालय, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मस्जिद की बुनियाद रखने के लिए पश्चिम बंगाल के रायगंज से आए प्रसिद्ध मुफ़्ती मो. मोतिउर रहमान साहब विशेष रूप से कटिहार पहुंचे और अपने हाथों से नींव रखी। इस पाक मौके पर कटिहार के उपमेयर मंजूर खान, मस्जिद के सचिव मोहम्मद मिस्टर, कई मौलाना, धर्मगुरु और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। मस्जिद निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है और इसे कटिहार की धार्मिक एवं सामाजिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला कदम माना जा रहा है।
कटिहार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कटिहार जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जहां जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके बाद सभी कांग्रेसजन पदयात्रा करते हुए कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम पहुंचे, जहां झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस मनाया गया। पूरे परिसर में कांग्रेस के झंडे और नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाने और आज़ादी के बाद राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने गांधी, नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र, गरीबों और कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूत किया है।कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर पंकज तम्बाकू, महिला जिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव, प्रदीप कुमार पासवान, इजहार अली, मेजर जमाल, सऊद आलम, अल्तमश दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कटिहार:- बिहार के कटिहार में एक युवक का हथियार का ट्रेनिंग देते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक साथ में मौजूद अन्य युवक को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। पूरा मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के हबीब नगर रामपाड़ा से जुड़ा हुआ है जहां एक सुनसान जगह में एक युवक मो0 समीर आलम हाथों में पिस्तौल लिए मौजूद है और उसके साथ अन्य युवक भी वहां है। वीडियो में समीर आलम कह रहा है कि देखो ऐसे गोली फूटता है और वो दो फायरिंग करता है। सामने भी जो युवक मौजूद है वो कह रहा है कि दाना चढ़ा है यानी गोली लगाए हो और ये कहकर दो बार फायरिंग करता है। युवक ने फायरिंग का वीडियो बनकर अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने दहशत बना हुआ है।
कटिहार:- कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा ग्राम में फलका थाना के वाहन चालक समेत चार लोग नकली पुलिस बनकर एक दुकान में की छापेमारी। छापेमारी के दौरान दुकानदार को नकली पुलिस टीम ने पकड़ कर वाहन पर बैठाने लगे। दुकानदार के द्वारा हो हंगामा करने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और नकली पुलिस को पकड़ कर जमकर मारपीट किया गया। हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही फलका थाना अध्यक्ष सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए तीन लोगों को अपने कब्जे में लिया गया। जिसमें थाना के एक वाहन चालक भी शामिल है। सभी नकली पुलिस को लेकर थाना लेकर आने लगे कि इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस वाहन को रोक दिया गया। ग्रामीण पुलिस से कार्यवाई की मांग कर रहे थे। तब जाकर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कोढ़ा उमेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया तब जाकर तीनो नकली पुलिस को लेकर पुलिस थाना आई। वहीं पीड़ित दुकानदार राहिल ने बताया कि एक फ़ॉर व्हीलर पर करीब चार व्यक्ति आया। दो आदमी उतर कर उनके दुकान पर आकर नाम पता पूछा और दो व्यक्ति गाड़ी घुमाकर उनके दुकान पर आया और हमको गाली गलौज देते हुए हमको पकड़ कर गाड़ी पर जबरदस्ती बैठाने लगे। हो हल्ला होने पर ग्रामीण आये और नकली पुलिस को पकड़ने लगा कि इसी दौरान एक व्यक्ति भाग गये और तीन व्यक्ति को पकड़ लिया गया।जिसमें फलका थाना के एक वाहन चालक अमन कुमार भी शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़ाये तीनों व्यक्ति से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम अमन कुमार फलका थाना चालक व छोटू कुमार व अमित कुमार राय बताया। भागे हुए व्यक्ति का नाम पूछने पर ब्रजेश कुमार बताया। और बताया कि हम लोगों को फलका थाना पुलिस हैं। हालांकि इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और पकड़े तीनों नकली पुलिस को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दिया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी फलका पुलिस को दिया गया और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों व्यक्ति को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में फलका थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है और पीड़ित के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।क्या बोले पदाधिकारी:- पिछले महीने 19 तारीख को अमन कुमार अनुबंध पर पदस्थापित हुआ है,थानाध्यक्ष ने बताया कि आज 3 बजे करीब चालक छुट्टी लेकर घर गया हुआ था। घर जाकर अपने तीन साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। कार्रवाई की जा रही है।कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट
कटिहार:- कटिहार पूरे सीमांचल में एआईएमआईएम पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है। अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन [AIMIM] ने संगठन विस्तार को लेकर कटिहार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन मौजूद रहे, जिनका पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।प्रेस वार्ता में आदिल हसन ने बताया कि पार्टी लगातार संगठन मजबूत कर रही है और युवाओं को नई जिम्मेदारी दी जा रही है। अफाक ऐनुल (चांद) को जिला युवा अध्यक्ष, कासिफ रजा को जिला सचिव और जियाउल हक को युवा प्रदेश सचिव बनाया गया है।उन्होंने कहा कि ये सभी नेता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए कटिहार में संगठन को मजबूत करेंगे। 20 दिसंबर से कटिहार, बलरामपुर और सभी विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।आदिल हसन ने हिजाब मामले को लेकर राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं और सीमांचल में शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर भी सवाल उठाए। साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और सीमांचल को विशेष पैकेज देने की मांग की।नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष अफाक ऐनुल ने कहा कि AIMIM को पंचायत से वार्ड तक मजबूत किया जाएगा और कटिहार में पार्टी का संगठन सबसे मजबूत बनाया जाएगा।
कटिहार:- कटिहार जिले में जमीनी विवाद निपटाने के नाम पर रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला कटिहार के प्राणपुर थाना में पदस्थापित एसआई पुष्पेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने जल्ला हरेरामपुर गांव के एक पीड़ित परिवार से जमीनी विवाद सुलझाने के बदले 5 हजार रुपये नकद लिए।वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एसआई को सस्पेंड कर दिया है और एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।कटिहार के एएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद यह कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।
कटिहार:- कटिहार के हाईस्कूल पाड़ा स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर में उस वक्त उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई । इस खबर के सामने आते ही कटिहार जिले के कायस्थ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे समाज व बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया। जिले के अलग-अलग इलाकों में कायस्थ परिवारों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं। कायस्थ युवा नेता सोनू सिन्हा के नेतृत्व में भगवान चित्रगुप्त के कुल देवता के मंदिर परिसर में विशेष आयोजन कर इस खुशी को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।कायस्थ समाज के लोगों ने कहा कि नितिन नवीन को मिली यह जिम्मेदारी केवल पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और बिहार के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संगठनात्मक क्षमता, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है, इसी कारण पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। कायस्थ बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा और बिहार को राष्ट्रीय राजनीति में नई पहचान मिलेगी। समाज के लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस मौके पर वार्ड कमिश्नर मनीष घोष, इंद्रजीत सिन्हा, आलोक वर्मा, मनोज कुमार, नीरज आनंद, विकास सिन्हा, सुप्रभात दास, आलोक मल्लिक, जयंत मल्लिक, अक्षय सिन्हा, अतुल सिन्हा, सोनू, सूरज सिन्हा सहित सैकड़ों कायस्थ परिवारों के लोग मौजूद रहे। सभी ने नितिन नवीन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
कटिहार:- कटिहार में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के अनोखे तरकीब का खुलासा करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, तस्कर ने अपने पूरी शरीर के प्लास्टिक टेप मारकर शराब को अपने शरीर में छुपा रखा था जिसका पुलिस ने खुलासा कर लिया।कटिहार के उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया है कि तस्कर कितना भी शातिर क्यों न हो वो पुलिस के आंखों से बच नहीं पाएगा और कोई भी तरकीब आजमा ले उत्पाद विभाग उसे किसी हाल में सफल नहीं होने देगा। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो तस्कर कुणाल कुमार और रौशन कुमार दोनों पश्चिम बंगाल से शराब लेकर बिहार आ रहे है इस सूचना पर उत्पाद विभाग ने एक टीम का गठन करते हुए कार्रवाई की और कटिहार स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 38पीस टेट्रा पैक और 3 लीटर 750 ग्राम विदेशी शराब बरामद किया गया है।
कटिहार:- एक महिला की आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे वायरल कर देने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है, मामला कटिहार के सेमापुर और बरारी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां सेमापुर के रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनका ससुराल बरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में है, जहा वह अपने ससुराल में नहा रही थी तभी उनके ही पड़ोस के रहने वाले नासिर ने उनकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच ली, फोटो खींचने के बाद वह उस फोटो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ जबरन संबंध बनाया।फोटो की आर में नासिर ने महिला के साथ कई बार उनका यौन शोषण किया, अपनी लाज और अपने परिवार की बदनामी सोचकर वह चुप रही, लेकिन नासिर उन्हें बार-बार फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और उन्हें परेशान करता रहा, यह देख महिला अपने मायके सीमापुरी चली गई। सीमापुरी जाने के बाद भी नासिर महिला को फोन करना नहीं छोड़ा, फोन कर-कर वह बार-बार हवस मिटाने की बात करता।जब महिला ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया तो नासिर गुस्सा हो उठा और वह फोटो उसने अपने मित्र मोहम्मद राजू को दे दिया, फिर क्या था राजू ने भी उस फोटो से महिला को ब्लैकमेल करने लगा। फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसने भी महिला के साथ गलत किया, मामला यहीं नहीं रुका महिला का आरोप है कि राजू उसकी फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए महिला के मायके पहुंचा और महिला को जबरन गाड़ी में बिठाकर किशनगंज लेकर चला गया, पानी जब सर से ऊपर गया तब किसी तरह महिला अपने मायके वालों से फोन से संपर्क किया और पूरी घटना को बताया।यह बात पता चलने पर राजू महिला छोड़कर वहां से फरार हो गया, परिवार वाले किशनगंज पहुंचे और महिला को घर लेकर आ गए, महिला ने परिवार वालों को पूरी आपबीती बताआई। इसके बाद घटना को लेकर मोहम्मद नासीर और मोहम्मद राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। साथ ही महिला ने डीएसपी को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया। दोनों आरोपी नासीर और राजू फरार बताए जाते हैं, फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को लेकर अब छापेमारी शुरू कर दी है। कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट
कटिहार:- कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के गाघट्टा पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब गाघट्टा फुटबॉल मैदान के किनारे बने पुराने जर्जर भवन में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने जब शव को फंदे से लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। देखते ही देखते पूरे गांव में सनसनी फैल गई।मृतक युवक की पहचान गंगाधर उम्र 21 वर्ष, पिता ओमपाल, निवासी खंडवा, थाना जरीपनगर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। युवक यहां मनरेगा योजना अंतर्गत पेंटिंग का काम कर रहा था। वर्तमान में गाघट्टा खेल मैदान की पेंटिंग का काम कर रहा था। सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में एफएसएल की टीम भी पहुंची फॉरेंसिक जांच के बाद आजमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों की माने तो प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि कमरे में मृतक अकेले था जो अंदर से कुंडी लगाकर मामले को अंजाम दिया। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
कटिहार:- कटिहार में अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ संघ का 48 घंटे का भूख हड़ताल आखिरकार जूस पिलाकर खत्म कराया गया लेकिन आंदोलन की चिंगारी अभी भी सुलग रही है। बीते दो दिनों से सैकड़ों लोको पायलट, सहायक पायलट और गार्ड रेलवे लॉबी के सामने धरने पर बैठे थे और अपनी मांगों को लेकर रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। सबसे बड़ी मांगों में महंगाई बढ़ने के बाद 25 फीसदी किलोमीटर अलाउंस भत्ता बहाल किया जाए। इसके साथ ही स्टाफ ने ड्यूटी के घंटे कम करने, मुख्यालय में 46 घंटे और बाहरी मुख्यालय में 10 घंटे अनिवार्य विश्राम देने और 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी के नियम को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई। भूख हड़ताल के दौरान लोको रनिंग स्टाफ ने साफ चेतावनी दी अगर उनकी मांगों का जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो अगला आंदोलन और भी उग्र होगा। फिलहाल जूस पिलाकर हड़ताल शांत करा दी गई है लेकिन रेलवे प्रशासन के लिए यह सिर्फ एक ट्रेलर साबित हो सकता है। लोको रनिंग स्टाफ अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।
कटिहार:- कटिहार के बरारी विधानसभा से कांग्रेस-महागठबंधन प्रत्याशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव तौकीर आलम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की, वार्ता के दौरान बिहार चुनाव के नतीजे को लेकर भी चर्चा हुई। तौकीर आलम ने उन्हें चुनाव के दौरान भाजपा नीत एनडीए द्वारा किए गए लोकतंत्र विरोधी कार्यों से अवगत कराया और साथ ही ये भी बताया कि किस तरह से बिहार सरकार ने महिलाओं के खातों में चुनाव के दौरान 10-10 हज़ार रुपये दे कर उन्हें बरगलाने का काम किया और किस तरह चुनाव आयोग और एनडीए सरकार ने मिलकर क़ानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई।प्रियंका गांधी ने बरारी विधानसभा-कटिहार जिला सहित सीमांचल और पूरे बिहार के नतीजों पर चिंता जताया कि ऐसी नतीजे की उम्मीद नहीं थी। तौकीर आलम के मुताबिक़ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी को मजबूती से जनता के मुद्दों पर साथ खड़ा होना होगा और एनडीए सरकार और चुनाव आयोग की चुनावी धांधली सहित जनता के असली मुद्दों के साथ पार्टी को लगातार जुड़ना होना। तौकीर आलम ने सीमांचल के पिछड़ेपन को लेकर बात की। बरारी विधान सभा सहित जिले में लगातार कटाव की समस्या, बेघर लोगों की समस्याओं, रोजी रोजगार से लेकर एरिया की बदहाली, पलायन रोकने साथ ही डिग्री कॉलेज की जरूरत और शिक्षा-स्वास्थ की दुर्दशा को प्रियंका गांधी के सामने रखा। तौकीर आलम ने कहा कि बरारी-प्राणपुर विधानसभा, कटिहार जिला समेत पूरे सीमांचल की तरक्की के लिए चुनाव के दौरान और उससे पहले से ही हमलोगों ने जो आवाज उठाई थी उसको लेकर लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।
कटिहार:- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कटिहार में एक अनोखा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चार दिव्यांग जोड़ों ने अपने जीवन की नई शुरुआत की। समारोह में न सिर्फ दिव्यागत से जूझ रहे लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण प्रस्तुत की बल्कि यह समाज के दिव्यांगों को लेकर जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्धि कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में चार दिव्यांग जोड़े एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। पुषो संग सुनील, किरण संग संजय, शांति संग सोनेलाल और विनीता संघ विनोद के रूप में इन चार जोड़ों ने विवाह के पवित्र बंधन में बांधने के साथ ही अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की। समारोह में विवाह की सभी पारंपरिक रीतिरिवाज़ों का पालन किया गया। पूरे धूम धाम से विवाह संपन्न हुआ जिसमें स्थानीय लोग बाराती के तौर पर शामिल हुए और विवाह स्थल अग्रसेन भवन को फूलों को सजाया गया। इस अवसर पर नव विवाहितों को परिवार और समाज के सभी लोगों ने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई। सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने विवाह के इस आयोजन में भाग लिया और नव विवाहितों को शुभकामना दी। सामाजिक संगठनों द्वारा वर और वधु को गृहस्ती से जुड़े जरूरी वस्तुएं उपहार में दी गई। इन वस्तुओं में बर्त, कंबल, कपड़े, चादर, चारपाई सहित कई सामान शामिल थे। जिससे इन जोड़ों का घर बसाने में मदद मिल सके। समारोह में वीआईपी , जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और समाज के अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी भाग लिया और नवविवाहिता को आशीर्वाद दिया। यह कार्यक्रम न केवल दिव्यांगों के लिए एक प्रेरणा बना बल्कि समाज में दिव्यंका के प्रति संवेदनशीलता और समावेशित को बढ़ावा देने का एक अहम कदम साबित हुआ। इस सामूहिक विवाह के आयोजन ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता कोई अवरोध नहीं है और अगर समाज का सहयोग मिले तो दिव्यांगों की जिंदगी में भी खुशियां और प्यार हो सकते हैं।
कटिहार:- कटिहार विकास भवन के सभागार में मधनिषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग के निर्देशानुसार "नशा मुक्ति दिवस" मनाया गया,इस मौके पर जिला अधिकारी मनैश कुमार मीणा,उत्पाद अधीक्षक , एसएसपी अभिजीत सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति को पूर्ण रूप से लागू कराने को लेकर शपथ भी लिया।इस मौके पर जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि जिले वासियों को संविधान दिवस और नशा मुक्ति दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति दिवस को लेकर राज्य स्तर और जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है साथ ही विभिन्न विद्यालयों में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है और प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं को आज प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया है।साथ ही नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर् सभी जिला वासियों और नागरिकों को अपील करते है कि नशा मुक्ति का जो अभियान है वो सामूहिक परिवर्तन का अभियान है ,सभी लोग इस अभियान से जुड़े।उन्होंने कहा कि आपके आस पास जिले के अगर आपको नशा में कोई व्यक्ति मिले तो उनके संबंध में पुलिस को सूचित करे या नशा मुक्ति केंद्र पहुंचाएं ,नशा मुक्ति को लेकर जिले में काफी अच्छी उपलब्धि मिली है ।नशा मुक्ति दिवस के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया गया साथ हीं उत्पाद विभाग को भी सम्मानित किया गया।
कटिहार:- कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित मक्का गोदाम के समीप दो बड़े वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय से गुवाहाटी जा रहा पाइप लदा ट्रक हाईवे पर आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रहा मकई लदा ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। इसी कोशिश में दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पाइप से भरा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा।जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही कुर्सेला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जाम लगे वाहनों को एक-एक कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाने में जुटी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में किसी बड़ी हानि न होने को लोगों ने राहत की बात कही। कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट
कटिहार:- कटिहार सदर अस्पताल में उस वक्त हर तरफ हड़कंप मच गया, जब इलाज के लिए ले गए कैदी ने अचानक कैदी वार्ड में तांडव मचा दिया। अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक गंभीर मामले में आरोपी शंभू मंडल इन दोनों कटिहार जेल में बंद है। अचानक तबीयत खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही शंभू मंडल ने इलाज भूलकर ऐसा बवाल मचाया कि पूरे अस्पताल में दहशत फैल गई। कैदी को जैसे ही कैदी वार्ड में रखा गया उसने अचानक पहले अस्पताल के बिस्तर और खिड़की दरवाजे पर लात घुसे चलने शुरू कर दिए। सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो शंभू मंडल और आक्रामक हो गया। वार्डन के साथ धक्का मुक्की मारपीट और हाथापाई तक की नौबत आ गई। अस्पताल में मौजूद लोग सहम गए। मरीज और परिजनों में भगदड़ का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक शम्भू पुरी तैयारी के साथ झगड़ा कर रहा था और मौके की तलाश में था ताकि भाग सके। स्थिति गंभीर होती देख अस्पताल प्रशासन ने तुरंत नगर थाना को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेल गार्ड्स के साथ मिलकर आरोपी को काबू में करने के लिए मशक्कत शुरू हुई। शंभू किसी कीमत पर हथियार डालने को तैयार नहीं था और गुस्से में लगातार चीजे तोड़ता रहा। लेकिन लगभग आधे घंटे की कड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जमीन पर गिराया और जंजीरों से दोबारा बांध दिया। इसके बाद उसे दोबारा कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया और अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई। हंगामा के दौरान कई मरीज ने खुद को सुरक्षित जगह पर छुपाया। लोगों का कहना है कि शंभू की मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही थी और वह नियंत्रण खो चुका था। हालांकि इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है और अस्पताल प्रबंधन में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं ताकि ऐसी वारदात दोबारा ना हो।कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट
बिहार:- 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का ऐतिहासिक उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होने जा रहा है। इसी को लेकर कटिहार में जेडीयू की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का आयोजन बरारी विधायक विजय सिंह के आवासीय कार्यालय में किया गया, जिसमें जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह ऐतिहासिक और सफल बनाना है, क्योंकि कोशी और सीमांचल की जनता इस पल का वर्षों से इंतजार कर रही है। एयरपोर्ट उद्घाटन के साथ-साथ कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।जेडीयू विधायक विजय सिंह और जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने साफ कहा कि यह क्षण सीमांचल के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन से पहले 12 सितंबर को टाउन हॉल में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं और अब पार्टी का लक्ष्य है कि इस संदेश को घर-घर तक पहुँचाया जाए। यही नहीं, 2025 के लिए भी जेडीयू ने संकल्प ले लिया है—फिर से नीतीश!
कटिहार:- कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के मजदिया गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। गांव के एक विवाहित युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार (पुत्र विनोद जायसवाल, निवासी मजदिया) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक वृक्ष से लटका हुआ शव देखा और इसकी सूचना तुरंत परिजनों तथा पुलिस को दी।परिजन आनन-फ़ानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अमरलाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक कलह से आत्महत्या की बड़ी वजह बताई जा रही है। मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व ही उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी, जिसको लेकर घर में विवाद और तनाव का माहौल था।परिजनों का मानना है कि इसी सदमे और पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर अभिषेक ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक शांत और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी अचानक मौत से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है और लोग परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं और लगातार रो-रोकर बेहोश हो रहे हैं। नवजात शिशु की मौत के बाद परिवार पर टूटा यह दूसरा बड़ा सदमा गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।