मनरेगा कर्मियों की हड़ताल : देवघर समाहरणालय के पास धरना-प्रदर्शन,कई मांगों को लेकर डटे रहे
Edited By:
|
Updated :13 Mar, 2026, 04:21 PM(IST)
देवघर: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. समाहरणालय गेट के पास कर्मियों ने सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
जिला अध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह ने कहा कि जब तक मनरेगा कर्मियों को स्थायीकरण, ग्रेड पे और अन्य सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. वहीं, भावेश कुमार ने प्रखंडों में कार्यरत कर्मियों को भी राज्य मनरेगा कोषांग के कर्मियों की तर्ज पर वेतनमान देने की मांग की है.
जिला संयोजक अमित सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कर्मी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं. मौके पर जितेंद्र कुमार झा, पंकज शर्मा, गुंजन कुमार दुबे, मुकेश कुमार चौधरी, सुधांशु शेखर सिंह समेत कई मनरेगाकर्मी मौजूद रहे.





