भारत की ख़ुशी में पाकिस्तान भी शामिल : एक इशारे पर नीरज चोपड़ा की ओर दौड़े अरशद नदीम, तिरंगे संग दिया पोज

Edited By:  |
neeraj ke bulaye par daud aaye pakistani khiladi nadeem, bharat ki khushiyon me huye shamil neeraj ke bulaye par daud aaye pakistani khiladi nadeem, bharat ki khushiyon me huye shamil

DESK : इंडियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल कर इतिहास रच दिया है। जीत के बाद जब पूरा देश खुशियां मन रहा था तभी कुछ ऐसा वाक्या हुआ जिसने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। जिसके बाद हर कोई भारत के कट्टर विरोधी और अक्सर हर मंच पर दुश्मनी निभाने वाले पाकिस्तानी प्लेयर के भी मुरीद हो गए।



दरअसल गोल्ड जीतने के बाद जैसे ही नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को अपनी ओर आने का इशारा किया तो वह भी उनकी तरफ दौड़ पड़े। जीत के जश्न के दौरान ही जब फोटो पोज देते समय ही नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ी अरशद नदीम को पोज के लिए बुलाया था। इस बुलावे का इंतजार कर रहे नदीम फौरन ही पोडियम पर जा पहुंचे और भारत की ख़ुशी में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने कई फोटो पोज भी दिए।


देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। रोचक बात यह है कि जहां नीरज के हाथ में तिरंगा था तो कंधे कंधा मिलाकर तस्वीरें खिंचवा रहे अरशद नदीम खूशी में झूम रहे थे। हर कोई इस फोटो पर दोनों खिलाड़ी की तारीफ कर रहे हैं। इस मोमेंट ने उसकी याद दिला दी जब तोक्यो ओलिंपिक में नीरज का भाला छूने की वजह से अरशद विवादों में आ गए थे। उस समय नीरज ने बड़ा दिल दिखाते हुए उनका सपोर्ट किया था और विश्व पटल पर छा गए थे।


Copy