NATIONAL RED RUN 2023 : प्रतियोगिता में झारखंड की बिटिया को मिला दूसरा स्थान, पुरुष वर्ग में राज्य को 5वां स्थान

Edited By:  |
national red run 2023 national red run 2023

गोवा/रांची : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा युवाओं के बीच एचआईवी संक्रमण एवं एड्स के प्रति जागरूकता हेतु पूरे राष्ट्र स्तर पर नेशनल रेड रन कार्यक्रम का आयोजन गोवा राज्य में किया गया. इस कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों के अलावे 08 केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चों ने राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में भाग लिया.


राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन गोवा के पंजी शहर में किया गया, इसमें 10 KM का मैराथन दौड़ नेशनल रेड रन में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. गिरीडीह जिले के कालू राम मोदी मेमोरियल वनांचल इंटर कॉलेज की इस छात्रा ने 10 KM की दूरी मात्र 37 मिनट 55 सेकेंड में पूरी की. वहीं पुरूष वर्ग में राजन कुमार को 5वां स्थान प्राप्त हुआ. रांची जिले के एस0एस0 मेमोरियल कॉलेज के इस छात्र ने 10 KM की दूरी मात्र 33 मिनट 02 सेकेंड में पूरी की. सभी विजेताओं को गोवा के माननीय मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा के माननीय स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत पी0 राणे एवं नाको के वरीय अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौके पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक जयकिशोर प्रसाद एवं समिति के युवा प्रभारी सत्य प्रकाश प्रसाद उपस्थित थे.

ज्ञात हो कि नेशनल रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 06 अक्टूबर 2023 को सात सदस्यों की टीम गोवा परियोजना निदेशक, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति जयकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में रांची से गोवा निकली थी.


Copy