नालंदा में सिलेंडर ब्लास्ट : खाना बनाने के दौरान हादसा, इलाज के दौरान 2 की मौत

Edited By:  |
Reported By:
nalanda me silendar blast nalanda me silendar blast

नालंदा : बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां खाना बनाने के दौरान ही जोरदार धमाके के साथ ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो बच्ची की मौत इलाज के दौरान हो गई है। वहीँ घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मामला नालंदा के वेना थाना क्षेत्र के कमल विगहा गांव का बताया जा रहा है जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से पूरे घर में आग लग गयी। आग इतनी भयानक थी कि घर के अंदर सो रही दो बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान ही दोनों मासूमो ने दम तोड़ दिया। वहीँ मासूमों की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


Copy