नहीं रहे महान फुटबॉलर पेले : 82 साल की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

Edited By:  |
nahi rhe mahan footballer pele nahi rhe mahan footballer pele

DESK : बड़ी खबर सामने आ रही है खेल जगत से फुटबॉल की दुनिया में महानतम खिलाड़ी पेले नहीं रहे। उन्होंने 82 साल की उम्र में साओ पोलो के एंस्टेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। पेले अपने देश ब्राज़ील के ही नहीं बल्कि फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह थे। उनके निधन पर दुनिया भर के फुटबाल प्रेमियों में दुख दौड़ पड़ी है।

पेले सिर्फ़ ब्राज़ील के ही नहीं बल्कि फुटबॉल की दुनिया के नायक थे। उन्होंने फुटबॉल के खेल को बदल दिया। आज दुनिया भर में फुटबॉल की खेल में जो कला, तेज गति, आक्रमकता और कलाबाज़ी दिखाई देती है, वह पेले की ही देन मानी जाती है। दुनिया भर फुटबॉल के प्रति दर्शकों में आज जो ग़ज़ब का उत्साह दिखाई देता है, उसके पीछे इस खेल के अंदाज़ में जो बदलाव आया है उसकी वजह पेले ही माने जाते हैं।

पेले का परिवार अत्यंत निर्धन था। उनके पिता को फुटबॉल का खिलाड़ी बनने का बहुत शौक़ था। लेकिन ग़रीबी ने उनको अपने इस शौक़ को पूरा करने का मौक़ा नहीं दिया। पेले ने बचपन जूता पालिस करने का काम किया। चाय की दुकान पर भी ग्राहकों को चाय देने और ग्लास धोने का काम भी किया। लेकिन वैसी ग़रीबी भी फुटबॉल के प्रति उनके जुनून को नहीं रोक पाई। फटे पुराने कपडों को फुटबॉल जैसा गोल बनाकर खेला करते थे। मात्र 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने देश की तरफ़ से पहला वर्ल्ड कप खेला और गोल किया। इस खेल में इन्होंने न जाने कितना रिकॉर्ड उनके नाम है।


Copy