Hindi News / सोनू-मोनू गैंग पर फायरिंग करने का आरोप,कथित ठिकानों पर छापेमारी जारी

मोकामा : सोनू-मोनू गैंग पर फायरिंग करने का आरोप,कथित ठिकानों पर छापेमारी जारी

Edited By:  |
mokama mokama

पटना: मोकामा क्षेत्र से बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां सोनू-मोनू गैंग द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं, पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले की जांच जारी.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू-मोनू के कथित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. पुलिस का उद्देश्य गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी बताया जा रहा है.

हालांकि, इस पूरे मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पुलिस टीम तलाशी के लिए एक स्थान पर पहुंची. सामने आए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वहां मौजूद एक युवक द्वारा पुलिस की तलाशी जैसी प्रक्रिया की गई, जिससे कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कई लोग इसे कानून व्यवस्था की स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं.

वहीं, इस पूरे प्रकरण पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो की सत्यता व परिस्थितियों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.इधर, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है.