रामगढ़ जिले के बरका सयाल महाप्रबंधक कार्यालय में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कोयलांचल में पानी और कई अन्य समस्या को लेकर अपने प्रतिनिधि मंडल टीम के साथ जीएम से वार्ता की गई। इस वार्ता में अलग-अलग पंचायत में हो रही समस्याओं और आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयलांचल के विस्थापित प्रभावित को रोजगार से वंचित रखने को लेकर विधायक के पास ज्ञापन लेकर पहुंचे,इन सभी समस्याओं को विधायक ने गंभीरता से लेते हुए बरका सयाल के जीएम अजय सिंह से वार्ता के लिए महाप्रबंधक कार्यालय पहुंची जहां महाप्रबंधक ने भी सारी समस्याओं को सुनते हुए समस्याओं का निवारण कर सार्थक पहल का आश्वासन दिया है.

जनसमस्याओं को लेकर की बातचीत, जीएम ने सार्थक पहल कर समाधान का दिया आश्वासन

बरका सयाल के जीएम अजय सिंह ने कहा कि जहां भी पानी की समस्या है आती शीघ्र ही दूर किया जाएगा. साथ ही सीसीएल अधिकृत क्षेत्र में एनओसी की समस्या का भी उचित पहल की जाएगी। जीएम अजय सिंह ने यह भी कहा बरका सयाल के कर्मचारियों के लिए पीने के लिए पतरातु डैम से व्यवस्था की गई और सीसीएल द्वारा सरकार को एक करोड़ पचीस हजार रुपए भुगतान की जाती है,लेकिन पतरातु से सौंदा बस्ती के बीच लगभग 12 हजार अवैध कनेक्शन होने के कारण बरका सयाल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पा रही जिस कारण आज पानी की समस्या उत्पन्न हो गया है, इसके लिए सीसीएल के मजदूरों को बेहतर पानी के लिए दामोदर स्थित फिल्टर प्लांट टंकी बैठाया जाएगा ताकि सभी को पानी मिल सकें।