मौसम विभाग का पूर्वानुमान : झारखंड में आने वाले 5 दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना

Edited By:  |
Reported By:
mausam vibhag  ka purvanumaan mausam vibhag  ka purvanumaan

रांची: रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले24घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. राज्य में सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में30डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान7.5डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में रिकॉर्ड किया गया. प्रमुख शहरों जैसे रांची में न्यूनतम तापमान10डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में12.2डिग्री सेल्सियस,9.8डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वहीं बात की जाए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान का तो झारखंड में आने वाले5दिनों में मौसम शुष्क ड्राई रहेगा और न्यूनतम तापमान में भी4से5डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं17,18और19फरवरी को झारखंड के पूर्वी भाग कोल्हान और संथाल में आंशिक बादल देखने को मिल सकती है. आने वाले5दिनों में बारिश की कोई भी संभावना नहीं जताई जाती है. कुल मिलाकर यदि बात की जाए तो आने वाले5दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.


Copy