मौनी बाबा सूर्य मंदिर में उमड़ा जनसैलाब : भोजपुर में छठ पर पूरा माहौल भक्तिमय, रात भर घाटों पर जमे रहे व्रती

Edited By:  |
mauni baba surya mandir me umada jan sailab mauni baba surya mandir me umada jan sailab

ARRAH : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज उदय गामी सूरज को अर्घ्य देने के पश्चात संपन्न हो गया।भोजपुर जिले में छठ पर माहौल भक्तिमय वातावरण में तब्दील हो गया। जिले के उदवंतनगर प्रखंड के ऐतिहासिक मौनी बाबा सूर्य मंदिर बेलाउर में घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा और लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

भोजपुर जिले के बेलाउर सूर्य मंदिर घाट, बागर सूर्य मंदिर घाट, बहरी महादेव सूर्य मंदिर घाट समेत कई छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने जिस घाट पर शाम को भगवान को अर्घ्य दिया था, सुबह भी उसी घाट से अर्घ्य दिया। इसके लिए घाट की साफ सफाई प्रशासिनक स्तर पर पिछले कई दिनों से चल रही थी। कई व्रती रात को घाटों पर ही रुके और भगवान भास्कर की उपासना में लीन नजर आए।

आज भगवान भास्कर के उदय होने का बेसब्री से व्रती इंतजार कर रहे थे। आज सुबह सूर्य देवता के दर्शन करने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। सूर्योदय का समय 6 बजकर 16 मिनट पर था लेकिन अर्घ्य अर्पित करने का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 55 मिनट पर ही थी।

श्री मौनी बाबा सूर्य मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष महेश्वर शर्मा एवं सचिव संतु चौधरी ने बताया कि इस पर्व के मौके पर बिहार के कोने-कोने से आए हुए लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने देर शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया वही सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया इस मौके पर आस्था का जनसैलाब सूर्य मंदिर घाट पर उमड़ पड़ा।


Copy