जहानाबाद-अगर मन मे कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है और इसका जीता जागता उदाहरण जहानाबाद जिले के पितांबरपुर निवासी क्रिसलय शर्मा ने पेश किया है.
क्रिसलय शर्मा ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा कर जहानाबाद जिले का नाम रोशन किया है दरअसल क्रिसलय शर्मा पेशे से गणित के एक शिक्षक है और गणित से इनका इस कदर लगाव है कि गणित के सवाल को हल करने के लिए 5067 फॉर्मूला संकलित कर लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया.
लिम्का बुक के द्वारा उन्हें मेल के माध्यम से अक्टूबर नवंबर के नाम दर्ज होने की सूचना दे दी गई थी ..लेकिन अभी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र और बुक भेजा गया है. इसको लेकर क्रिसलय शर्मा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कुछ कर गुजरने की तमन्ना ने उन्हें यहां लाकर पहुंचाया है इस रिकॉर्ड से पूर्व गोल्डन बुक में नाम दर्ज हुआ था .उन्होंने कहा की उनका अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड दर्ज कराना है, इस खुशी को उन्होंने अपने छात्रों के साथ शेयर करते हुए केक काटकर सेलिब्रेट किया है. क्रिसलय शर्मा के छात्रों ने कहा कि उन्हें काफी गर्व होता है कि ऐसे शिक्षक से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिन्होंने लक्ष्य को पाने के लिए काफी मेहनत किया

