मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया छठ घाटों का निरीक्षण : जमशेदपुर के विभिन्न छठ घाटों में जा कर अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

Edited By:  |
mantri banna gupta ne kiya chhath ghaton ka nirikchhan  mantri banna gupta ne kiya chhath ghaton ka nirikchhan

जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज जमशेदपुर में विभिन्न छठ घाटों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया. छठ घाटों की साफ सफाई समेत कई आवश्यक कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया.


मंत्री बन्ना गुप्ता आज सुबह कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5 छठ घाट, कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 छठ घाट, कदमा निर्मल छठ घाट, कदमा रामजन्म नगर छठ घाट, कदमा सती छठ घाट, कदमा ग्रीन पार्क सब स्टेशन छठ घाट, सोनारी डोमुहानी छठ घाट, नील सरोवर छठ घाट में तैयारियों का जायजा लिया. मंत्री ने छठ पूजा पर छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, छठ घाट में डेंजर जोन चिह्नित करने, बेरिकेडिंग, गोताखोर,विद्युत पोल एवं रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया.



Copy