महिला मजदूरों ने नगर परिषद में किया हंगामा : दीपावली के मौके पर मजदूरी नहीं मिलने से थीं नाराज

Edited By:  |
mahila majduron ne nagar parishad me kiya hangama mahila majduron ne nagar parishad me kiya hangama

चतरा : मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत चतरा नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत प्रवासी महिला मजदूरों का हाल इन दिनों बेहाल है। प्रवासी महिला मजदूरों से काम करवा कर उन्हें मजदूरी नही दिया जा रहा है। दीपावली जैसे पर्व के मौके पर भी मजदूरी का भुगतान नही किए जाने से नाराज प्रवासी महिला मजदूरों ने अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

महिला मजदूरों की माने तो उन्हें तीन माह से वेतन नही दिया गया है। जिसकी वजह से उनका दीपावली पर्व फीका पड़ गया। उनके समक्ष अब भूखों मरने की नौबत आन पड़ी है।

कोरोना संक्रमण काल के दौरान दूसरे राज्यो में काम करने वाले झारखंड के हजारों प्रवासी मजदूरो को हेमंत सरकार की पहल पर वापस लाया गया था। झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की शुरुआत की थी ताकि प्रवासी मजदूरो को कम से कम 100 दिनों का रोजगार मिल सके।

झारखंड सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना चतरा जिले में मजाक बनकर रह गया है। चतरा नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत दर्जनों प्रवासी महिला मजदूरों को तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस बात से नाराज प्रवासी महिला मजदूरो ने आज नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव और कनीय अभियंता रामनारायण भगत के खिलाफ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

महिलाओ का आरोप है कि जब मजदूरी की मांग की जाती है तो संबंधित अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाकर अपने कार्यालय से भाग खड़े होते है।


Copy