बड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री बनते ही पहला चुनाव हार गये मोहन यादव, मिले मात्र 5 वोट, करारी हार से समर्थक निराश

Edited By:  |
 Madhya Pradesh CM Mohan Yadav lost the first election as soon as he became the Chief Minister  Madhya Pradesh CM Mohan Yadav lost the first election as soon as he became the Chief Minister

NEWS DESK :मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीएम पद संभालते ही उनके लिए बुरी ख़बर सामने आयी है कि वे मुख्यमंत्री बनते ही पहला चुनाव हार गये हैं। बड़ी बात ये है कि इस चुनाव में उन्हें मात्र 5 वोट मिले हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान और परेशान है।


सीएम बनते ही हार गये पहला चुनाव

दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे। WFI के लिए 4 उपाध्यक्ष चुने जाने थे लिहाजा मोहन यादव ने भी इसके लिए पर्चा भरा था। तब तक वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बने थे। 13 दिसंबर को उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था।


WFI चुनाव में मिली करारी हार

गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव में पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इस चुनाव में मोहन यादव को करारी हार मिली है। उन्हें मात्र 5 वोट ही मिले हैं।

आपको बता दें कि मोहन यादव मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है। वे पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं।


Copy