Hindi News / JMM ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया,विदेश नीति को ठहराया जिम्मेवार

एलपीजी पर सियासत : JMM ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया,विदेश नीति को ठहराया जिम्मेवार

Edited By:  |
lpg par siyasat lpg par siyasat

रांची:राजधानी रांची सहित देशभर में एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है. अब यह मुद्दा राजनीतिक मोड़ ले लिया है.झारखंड के सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर जुबानी हमला बोला.प्रधानमंत्री के उस वीडियो को दिखाया जिसमें प्रधानमंत्री नाली के गैस से चाय बनाने की तकनीक का जिक्र कर रहे थे.झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश आज गंभीर स्थिति से गुजर रहा है और पेट्रोलियम ऊर्जा का संकट भयावह रूप ले लिया है.

एलपीजी की क़िल्लत लोगों का निवाला छीन रही

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा किपर्व त्योहार के मौसम में एलपीजी गैस की क़िल्लत देश के लोगों का निवाला छीन रही है. मुंबई दिल्ली बैंगलोर सहित सभी मेट्रो शहरों में रेस्टोरेंट शटडाउन हो गए हैं. रांची में भी बड़ी संख्या में बच्चे लॉज में रहते हैं उनके सामने उनके खाने पर आफत आ गई है और इसके लिए जिम्मेवार प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति है. सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि दिल्ली में संसद का सत्र चल रहा है, लेकिन देश के तमाम केंद्रीय मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं और कोई हल नहीं निकाला जा रहा.

'प्रधानमंत्री ने विदेश नीति को व्यक्तिगत नीति बनाई'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेश नीति को व्यक्तिगत नीति बनाई और देश का अमेरिका,रशिया और इजरायल के सामने घुटने टेकने की वजह से संकट पैदा हुआ. स्पष्ट शब्दों में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पर्व त्यौहार और शादी विवाह के समय में यह मुश्किल हालात जो उत्पन्न हुए हैं उसे जनता गुस्से में है केंद्र सरकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.