लोकसभा चुनाव 2024 : खूंटी सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मंडा ने बुंडू स्थित आजसू कार्यालय में किया चुनावी सभा

Edited By:  |
Reported By:
loksabha election 2024 loksabha election 2024

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की अध्यक्षता में पार्टी के बुंडू कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस मौके पर भाजपा के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा शामिल हुए.

केंद्रीय मंत्री सह भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने बुंडू में आजसू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए मोदी के नेतृत्व में भाजपा को वोट दें ताकि 2047 तक विकसित देश की सूची में भारत को शामिल किया जा सके. उन्होंने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि आपका बहुमूल्य वोट भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करेगा.

वहीं इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को जीताने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि इस बार अर्जुन मुंडा को तमाड़ विधनसभा में जीत का आंकड़ा एक लाख पार का होगा.


Copy