मुजफ्फरपुर में बाढ़ से बेबस जिन्दगी : बीच मजधार जा रही लोगों की जान, बीमार नहीं पहुंच पा रहा अस्पताल

Edited By:  |
Reported By:
 Life helpless due to flood in Muzaffarpur  Life helpless due to flood in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद चचरी पुल इलाके वालों गांव की मुसीबत बढ़ गई है। यहां नाव के सहारे लोगों को अपने अपने मुकाम तक पहुंचना पड़ता। इस बीच लगातार हादसों की भी खबर सामने आती रहती है। इस बीच एक खबर जो स्वास्थ्य व्यवस्था पोल खोलकर रख देगी। यहां इलाज के अभाव में बीच मझधार में युवक की मौत हो गई। घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना जिले के औराई के पटोरी गांव की है।

नाव पर चिखते चिल्लाते हुए परिजन का विडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही बताया जा रहा शनिवार की शाम 4 बजे 40 वर्षिय मनोज को विषैले सांप ने डंस लिया। पहले तो झारफुक की गई लेकिन उसकी स्थिति धीरे-धीरे बिगरती चली गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के नाव का सहारा लिया। चिखते चिल्लाते परिजन सवार हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले नाव पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। जो एक मजदूर था। उनके पास दो बेटे दो बेटियां हैं। सर्पदंश से परिवार पुरा तरह बेसहारा हो गया है। वही घटना को लेकर नाविक दीपु सहनी ने बताया बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से चचरी पुल ध्वस्त हो गई। नाव से आर पार लोग करते हैं। शादी विवाह हो या किसी का इलाज के अस्पताल पहुंचना हो नाव का ही सहारा लिया है। पिछले 20 वर्षों से उपस्वास्थ्य केंद्र बंद परा है। बाढ़ के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पुरी तरह ठप है।