सीतामढ़ी : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है, जहां एक पेट्रोल पंप पर CNG टैंकर से अचानक भारी गैस रिसाव शुरू हो गया, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई।
पेट्रोल पंप पर CNG टैंक से हुआ रिसाव
ये घटना सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के NH-77 के पास की है। हालांकि, इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत दी। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक कुछ भी बताने से बचते रहे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस रिसाव से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
