

सोमवार, 02 नवंबर 2026
Liveसीतामढ़ी : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है, जहां एक पेट्रोल पंप पर CNG टैंकर से अचानक भारी गैस रिसाव शुरू हो गया, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप पर CNG टैंक से हुआ रिसावये घटना सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के NH-77 के पास की है। हालांकि, इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत दी। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक कुछ भी बताने से बचते रहे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस रिसाव से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर सीतामढ़ी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के सहयोग से नगर थाना क्षेत्र के बोहा टोला के रेड लाइट इलाके में छापेमारी की।इस दौरान दो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से मुक्त करवाया गया। साथ ही पुलिस ने तीन महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अमित रंजन को रेड लाइट एरिया में नाबालिग बच्चियों की तस्करी कर उनसे देह व्यापार करवाए जाने की शिकायत मिली थी, जिसके उपरांत वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन एवं महिला थाना की बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहा टोला रेड लाइट एरिया में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो नाबालिग बच्चियों को सीतामढ़ी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन ( बचपन बचाओ आंदोलन) की संयुक्त टीम के सहयोग से मुक्त करवाया गया है। मुक्त करायी गई नाबालिग लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। इस संदर्भ में वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मो. नजीब अनवर ने बताया कि 2 नाबालिग बच्चियों को मुक्त करवाया गया है। साथ ही इन बच्चियों की तस्करी कर जबरन देह व्यापार करवाने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी के बयान पर नगर थाना में नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार करवाने वाले पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्चियों को मुक्त करवाने में प्रशिक्षु डीएसपी रवि रंजन, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी, सीतामढ़ी पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सदस्य श्वेता स्वराज, सुशील कुमार सिंह, उमाशंकर रजक एवं एसोसिएशन फॉर वॉलिंट्री एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीतामढ़ी : बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने सीतामढ़ी के भेंटुआ डोर पुर पंचायत में करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके पहले उन्होंने नानपुर पंचायत के दलित बस्ती में झंडोत्तोलन भी किया। इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का काम तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में आज वे डोरपुर पंचायत में करोड़ों की लागत से होने वाले तालाब सौंदर्यीकरण, खेल मैदान का शिलान्यास भी किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार मजबूती से बनाएं ताकि बाकी बचे विकास कार्यों को पूरा किया जा सके।मौके पर मौजूद डोरपुर पंचायत के मुखिया मृत्युंजय झा ने मंत्री अशोक चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा पंचायत बहुत छोटा है, जिसकी वजह से फंड भी कम मिलता है। विकास का काम ज्यादा नहीं हो पाता है। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी प्राचयम विश्व विद्या पीठम ट्रस्ट भी गए, जहां ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य विनम्र विश्वास से मिलकर ट्रस्ट की जानकारी भी ली। पंडित विनम्र विश्वास ने उन्हें माला पहनाकर एवं सीतामढ़ी का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा, पूर्व विधायक डॉ. रंजू गीता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सीतामढ़ी : जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी गोट में एनआईए की टीम ने अहले सुबह छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के बाद एनआईए की टीम को क्या मिला, इसका कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है। जिसके घर पर छापेमारी हुई है, वह मुर्गा काट कर अपने परिवार का पेट पालता है।मिली जानकारी के मुताबिक बाजपट्टी गोट निवासी लियाकत अंसारी के पुत्र अब्दुल अलीम के घर एनआईए की टीम पहुंची। साथ ही उससे घंटों पूछताछ की गई। जाते-जाते टीम के अधिकारी अलीम का मोबाइल साथ में लेते गए और अलीम को बाजपट्टी पुलिस के हवाले कर दिया।इस मामले में एनआईए की टीम ने मीडिया को कुछ भी नहीं बताया। मौके पर मौजूद एसडीपीओ पुपरी अतनु दत्ता ने भी मीडिया से कोई खास बात नहीं बताई। यह दीगर बात है कि अलीम के घर एनआईए के द्वारा की गई छापेमारी की चर्चा खूब जोरों पर है।
सीतामढ़ी : बिहार में बेखौफ लुटेरों का तांडव बदस्तूर जारी है। सीतामढ़ी में बेलगाम बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर पीपुल्स फाइनेंस कंपनी में घुस कर हथियार के बल पर 3 लाख 80 हजार रुपये लूट कर चलते बने।सीतामढ़ी में पिस्टल की नोक पर बड़ी लूटइस बीच एक ही बाइक पर आए तीनों अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर पहले तो थप्पड़ मारा और फिर काउंटर में रखे 3 लाख 80 हजार रुपये निकाल कर चंपत हो गए। सूचना मिलते ही पुपरी थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। व्यवसायियों में दहशतइस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। खास कर व्यवसायियों में भय व्याप्त है। गौरतलब है कि अभी हाल के दिनों में एक फाइनेंस कर्मी से दो लाख की लूट हुई थी, उससे पहले एक व्यवसायी से 20 लाख की लूट की घटना घट चुकी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है।
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय लड़की ने अपनी दोस्त के साथ शादी रचाने के लिए बड़ा कदम उठाया। पहले तो अपना हार्मोन चेंज कराया और फिर अपनी फ्रेंड से शादी से रचाई। जी हां, दोस्तों यह कोई किताबों में छपी कहानी नहीं बल्कि यह पूरी तरह हक़ीक़त है।जेंडर बदल लड़की से लड़का बन रचाई शादीखास बात तो यह है कि मुस्लिम परिवार में जन्मी लड़की दरभंगा जिले के एमकेएस कॉलेज चंदौना से संस्कृत भाषा में ऑनर्स की है। वहीं, उसकी प्रेमिका पुपरी थाना क्षेत्र की है, जिसने प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय से इंटर की पढ़ाई पूरी की है। दोनों का प्रेम-प्रसंग पिछले चार सालों से चल रहा था। अचानक से दोनों घर से फरार हो गए और बिहार के बाहर नौकरी करने लगे। इस दरम्यान दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। इस बीच पहले तो एक ने अपना हार्मोन चेंज कराया औऱ फिर जब उनकी आवाज बदल गई और उसकी मूंछें निकल आई तो दोनों ने शादी रचा ली। इस बीच जब दोनों अपने गांव आकर अपना शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लेकर फिर बाहर जाने की तैयारी में थे। इस बीच पुपरी थाना क्षेत्र की लड़की के घर वालों को इस बात की जानकारी मिल गई।गांव में खुली पोल तो मचा बवालफिर क्या था, लड़की की मां सैकड़ों ग्रामीणों के साथ लड़की से लड़का बने छात्र के घर पहुंच कर बवाल मचा दिया। जब नानपुर थाना प्रभारी को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस बल को भेज कर दोनों को थाने बुलाकर मामले को शांत किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी से हैरान करने वाली ख़बर सामने आयी है, जहां एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। इस ख़बर के सामने आने के बाद इलाके में काफी चर्चा है। पूरे इलाक़े में खुशी की ये खबर चर्चा का विषय बन गयी है। एक-दो नहीं...4 बच्चों का एकसाथ जन्मगौरतलब है कि महिला ने सभी 4 बच्चों को एक निजी नर्सिंग होम में जन्म दिया है। खुशी की बात यह है कि महिला ने एक पुत्री और तीन पुत्रों को एकसाथ जन्म दिया है। इससे पहले महिला की कोई भी संतान नहीं थी। शादी के चार-पांच साल गुजरने के बाद एक साथ चार बच्चे हुए हैं। बिहार में कुदरत का दिखा अनोखा करिश्माडॉक्टर ने जब महिला का ऑपरेशन किया तो पहले एक बच्ची ने जन्म लिया लेकिन उसके बाद फिर लगातार तीन बच्चे हुए। चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। बता दें कि सीतामढ़ी के बाजापट्टी थाना क्षेत्र के सड़वाड़ा गांव के रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थबताया जा रहा है कि पेट में तेज दर्द उठा तो प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के दौरान महिला रूबी कुमारी का अल्ट्रासाउंड किया गयाl डॉक्टरों ने पाया कि महिला के पेट में एक से अधिक बच्चे हैं। इसके बाद उसे लेबर रूम में ले जाया गया, जहां एक साथ 4 बच्चों की किलकारी गूंजी। सफल डिलिवरी करा डॉक्टरों का चेहरा भी खिल उठा।
सीतामढ़ी : लगातार हो रही बारिश की वजह से सीतामढ़ी जिले में बाढ़ का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। नदियां कई जगह पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और नदियों का स्वरूप प्रलयंकारी बनता जा रहा है। संभावित बाढ़ को लेकर सीतामढ़ी और शिवहर जिले में दहशत का आलम साफ देखा जा सकता है। नदियां पूरे उफान पर हैं। कई वैसे इलाके हैं, जहां नदियों के जलस्तर में वृद्धि की वजह से बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग नाव के सहारे किसी तरीके से गांव से निकल कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासन के अधिकारी भी संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में है। सीतामढ़ी के परसौनी के कोरा खरगी और सौली, बैरगनिया के बेलवा में तटबंध पर तेजी से रिसाव हो रहा है। ग्रामीण घर छोड़ कर बांध पर शरण लेने लगे हैं। बांध में रिसाव भी लगातार जारी है।
सीतामढ़ी : बिहार में एकबार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब कई होटलों में छापा मारा तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर सभी की आंखें शर्म से झुक गयीं। इस दौरान कई पुरुष और महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गये हैं। सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासास्थानीय पुलिस ने काफी कठोर कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि सीतामढ़ी पुलिस को लगातार यह गुप्त सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल बॉर्डर से लगने वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इस मामले की पुष्टि के लिए जिलाधिकारी सीतामढ़ी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर द्वारा बैर्गिनिया थाना क्षेत्र के 5 होटलों में एक साथ छापेमारी की गई। इनमें से कुछ होटल में कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये और साक्ष्य प्राप्त भी हुए। इस मामले में होटल के मैनेजर और मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, SI राहुल कुमार, SI सोनू कुमार, ASI पंचमणि कुमार, सदर QRT और अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।
Sitamarhi : शराबबंदी वाले बिहार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने बेतुका बयान देकर सियासी पारा को और भी गरमा दिया है। सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मंत्री रत्नेश सदा ने दो टूक अंदाज में कहा कि दलित समाज के लोग चंद पैसों की लालच में शराब की होम डिलीवरी करते हैं। सीतामढ़ी के बखरी गांव में दलित बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री रत्नेश सदा यहां पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया।मद्य निषेध मंत्री का बेतुका बयानइसके साथ ही मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि SC-ST वर्ग के लोग शराब के अवैध धंधे को लेकर बदनाम हैं। उन्होंने कहा कि ये समाज नासमझ है और शिक्षाविहीन है और खासकर गरीबी से परेशान होकर इस समाज के लोग शराब के धंधे में शामिल हो जाते हैं। इनकी गरीबी का फायदा उठाकर और पैसों का लालच देकर शराब माफियाओं द्वारा फायदा उठाया जाता है और शराब की होम डिलीवरी करायी जाती है। इसके साथ ही मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जब दलित समाज के लोग इस अवैध धंधे में पकड़े जाते हैं तो वे सीधे जेल जाते हैं लेकिन शराब माफिया बच जाते हैं। मांझी ने भी दिया था बड़ा बयानफिलहाल मंत्री रत्नेश सदा के बयान पर बिहार में सियासी घमासान छिड़ गया है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया था कि सूबे के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और यहां तक जज भी शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कहने पर तीन-तीन बार प्रदेश के शराब कानून में संशोधन किया गया, उसके लिए धन्यवाद है।
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गांव के तालाब में एक महिला और उसके तीन मासूमों की डेडबॉडी बरामद की गई है। तालाब से चार शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। यही नहीं, महिला के घर में अगलगी की घटना से घर में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया है। तीन मासूमों के साथ मां की मिली डेडबॉडीबताया जा रहा है कि महिला का पति संजीव कुमार लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता है और वह अभी भी लुधियाना में ही है। घटना भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव (तेलियाही) की है। गांव के लोगों का कहना है कि महिला ने अपने तीनों बच्चों के संग तालाब में कूदकर जान दी है लेकिन उसका कोई भी चश्मदीद नहीं है। महिला मंजू देवी अपने घर पर तीनों बच्चों के साथ अकेले रहा करती थी। उसका पति लुधियाना में सिलाई करता है। महिला की पहचान गांव के संजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। तीनों बच्चों में 6 साल का आर्यन, 4 वर्षीय सुशांत और डेढ़ वर्षीय हिमांशु नाम शामिल हैं। महिला के घर में आगजनी होने की भी जानकारी सामने आयी है। गांव में मची सनसनीस्थानीय लोगों का कहना है कि शाम में सभी लोग जन्माष्टमी का मेला देखने गए थे। किसी ने संजीव के घर से धुंआ निकलते देखा। जब ग्रामीण उसके घर पर गए तो देखा कि उसका घर बंद है और ताला लगा हैं। लोगों ने किसी तरह उसके घर में लगी आग को बुझाया लेकिन उस वक्त मंजू और उसके तीनों बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। लोगों को शक हुआ कि मंजू शायद बच्चों के साथ मेला देखने गई होगी।स्थानीय लोगों ने मेले में माइक से घोषणा भी करायी लेकिन मंजू नहीं मिली। इधर, घर के अंदर आग में काफी सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों का कहना है कि घर से धुआं उठता हुआ देखकर जब दौड़े तो मकान में ताला लटका हुआ था। अंदर चेक करने पर कोई भी ना था। रात भर लोग चिंतित रहे। सुबह-सुबह चारों का शव तालाब में देखा गया। इसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। शवों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, इस पूरी घटना पर कई तरह की बातें की जाने लगी हैं।
सीतामढ़ी : एक युवक को अपनी प्रेमिका से छिप छिपकर मिलना बहुत महंगा पड़ गया. इसकी क़ीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. इस घटना के बाद इलाक़े में सनसनी फ़ैल गई है. घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव की है. मृतक की पहचान कमलदह पंचायत के वार्ड नं 11 निवासी बीरेंद्र साह के 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रुप में हुई है। मृतक के चाचा नागेंद्र साह से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित बीते सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर छोटकी मठ आयोजित कार्यक्रम देखने गया था. उसी बीच गांव के वार्ड नं 1 निवासी विजय मंडल अपने अन्य सहयोगियों के साथ जबरन अपने घर ले जाकर बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया.इसकी सूचना मिलते ही मृतक के पिता वीरेंद्र साह ने बथनाहा थाने की पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने जख्मी हालत में सुमित को सीतामढी़ अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना में शामिल लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गांव के ही एक लड़की से प्रेम करता था. इस मामले को लेकर बीते 1 माह पूर्व पंचायती भी हुई थी. बथनाहा थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है, फिर भी पुलिस ने घटना में शामिल लोगों को हिरासत में जेल रखा गया है।
सीतामढ़ी : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जी हां, सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही बस मकिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में लगभग 12 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं। वहीं, एक बाइकसवार भी घायल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बाइक सवार, जो मधुबनी की तरफ से आ रहा था, उसे बचाने के चक्कर में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया है। वहीं, बस में सवार 12 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं। स्थानीय बेनीपट्टी थाने की पुलिस ने बस में सवार लोगों को कांच तोड़ कर बाहर निकाला, उससे पहले स्थानीय लोगों ने बस का कांच तोड़ कर बाहर निकाले। साथ ही जो लोग ज्यादा घायल थे, उन्हें एंबुलेंस से स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज़ के लिए भेज दिया गया है।
सीतामढ़ी : नेपाल के जलग्रहण वाले इलाके में भारी बरसात की वजह से सीतामढ़ी के बागमती और अधवारा समूह की नदियां अब उग्र रूप धारण कर रही हैं। हालांकि, नदियां अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बागमती के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से कई इलाको में आवागमन की समस्या गंभीर रूप से अख्तियार करती दिखाई दे रही हैं और कई इलाकों में लोग जल कैदी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जो चारों तरफ से बागमती नदी से घिरा हुआ है, जहां लोग सामान्य स्थिति में चचरी पुल का इस्तेमाल करके आवागमन करते थे लेकिन पानी के तेज बहाव में चचरी पुल पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है। लोगों का कहना है कि आवागमन के लिए सरकारी स्तर पर अब तक नाव का भी इंतजाम नहीं किया गया है, जिसके कारण लोग पूरी तरीके से परेशान हैं। जो जहां है, वहा फंसा हुआ है। रुनीसैदपुर प्रखंड के रकसिया, शिवनगर, बघौनी समेत कई ऐसे गांव हैं, जहां लोग इस समस्या को झेल रहे हैं।
सीतामढ़ी : ज़िले के विभिन्न थानों में लगातार हो रही डकैतियों की घटनाओं में शामिल लगभग 10 डकैतों को सीतामढी पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है। ज़िले में लगभग बीते दो महीने में आधे दर्जन घरों में इन डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिले में डकैती की लगातार बढ़ रही वारदातों से पुलिस भी हैरान-परेशान थी, जिसके बाद एक टीम का गठन किया। इस टीम में सदर एसडीपीओ राम कृष्ण, सदर -2 एसडीपीओ आशीष आनंद, एसडीपीओ पुपरी अतनु दत्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था। इस मामले में एसपी सीतामढी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संडवाडा बांध के पास एक बगीचे में कुछ अपराधी मौजूद हैं, जो कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद एक एसआइटी गठित की गई और छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में इन सभी डकैतों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार डकैतों में मो निजाम, रवि शंकर राउत, ज्ञानेंद्र कुमार, अमित कुमार, शंभू शाह, जय किशोर राम, शिव प्रकाश, शमशुद्दीन नदाफ, विवेक शाह, दीपू कुमार यादव शमिल हैं।
सीतामढ़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कन्हौली थानाध्यक्ष सेंटू कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने पुलिस बलों के साथ मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुआरी मदन में कार्रवाई की. जाली नोटों के सरगना के घर पर छापा मारा. इस दौरान 2 किलो गांजा और नेपाली जाली नोटों का 47 बंडल बरामद किया गया। वहीं संलिप्त 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया. इनमें कुआरी मदन के अमरेश सिंह, पड़ोसी देश नेपाल के पोखरिया थाना क्षेत्र के नगरदाहा गांव निवासी सोनेलाल साह, नेपाल के केहुनियां गांव निवासी विनोद साह, परवानीपुर थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी शम्भू तिवारी, परवानीपुर थाना क्षेत्र के लिपनीवर्ता गांव निवासी आजाद महतो और नेपाल के ही बारा जिला के गंगापुर थाना क्षेत्र के मोतीसर गांव निवासी सुरेश साह के रुप में की गई. एस एस बी कमांडेंट एम श्रीवास्तव और डीएसपी सीतामढ़ी सदर 2 आशीष आनंद ने बताया कि कन्हौली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात कन्हाई के भाई अमरेश के घर पर तस्करों का गिरोह जाली नोटों के बंडल को खपाने के लिए एकत्रित हुए हैं। जिसके बाद डीएसपी श्री आनंद ने कन्हौली थानाध्यक्ष सेंटू कुमार के नेतृत्व व एस एस बी इंस्पेक्टर रामचंद्र यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी कर 2 किलो गांजा व जाली नेपाली रुपए का 1000 का 47 ब़डल, बड़ी मात्रा में नोट का कागज , बी आर 30 एंडी 5981 एवं बी आर 30 एल 9478 दो मोटरसाइकिल बरामद किया। जिसे जब्त कर तस्करों के संलिप्त शागिर्दों को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि सभी गिरफ्तार तस्करों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीतामढ़ी : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बागमती नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। इश घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गयी है। ये घटना सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के अखता गांव के पास की है, जहां स्नान करने के दौरान बागमती नदी में 4 बच्चे डूब गये। इनमें से तीन का शव बरामद कर लिया गया है, वहीं एक बच्चे की तलाश जारी है।
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरिया गांव में बीती देर रात डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 10-12 की संख्या में पहुंचे हथियारों से लैस डकैतों ने जमकर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामी उमेश सिंह के पुत्र अभय सिंह उर्फ बुलेट को गोली मारकर चलते बने। अभय सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य हैं। लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और कीमती सामान के लूट की आशंका बतायी जा रही है। एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि सूचना मिलते ही सहियारा थाना प्रभारी के साथ वे खुद भी घटना स्थल पहुंच कर तफ्तीश में जुट गए हैं। बहुत जल्द अपराधिओं को पकड़ लिया जाएगा।
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा हुआ है. घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप ट्रक की है. यहां ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि ऑटो पर सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही मेहसौल ओपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. मृतक की पहचान नेपाल निवासी मो. समसूल, रीगा थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नशों खान, रमनगरा निवासी रोजा अंसारी की पुत्री सजीदा खातून के रूप में की गई है. वही अन्य जख्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया है. इधर सदर अस्पताल में सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, एसडीएम संजीव कुमार मौके पर पहुंच राहत कार्य में जुट गए है. टेंपू सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से रमनगरा जा रही थी.