लालू फिर बने राजद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष : किसी ने नहीं किया विरोध, आज ही भरा था नामांकन का पर्चा


PATNA- लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। आज सुबह लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन किया था। पार्टी की ओर से सिर्फ एक नामांकन दाखिल किया गया। किसी और नेता ने लालू के विरोध में नामांकन नहीं भरा। इसकारण लालू प्रसाद यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने दिल्ली में घोषणा की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरने के दौरान लालू यादव ने आरएसएस पर एक विवादित बयान दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि सबसे पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उनकी माने तो आरएसएस प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से भी खतरनाक संगठन बताया है। लालू ने कहा हम उन सभी संगठनों के विरोध करते हैं जो देश विरोधी काम करती है। लालू ने कहा कि इंतजार कीजिए बहुत जल्द नीतीश देश के पीएम और तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे। सबसे बात हो रही है। सोनिया मैडम सहित सभी विपक्षी दल के नेताओं से बात हो रही है।
लालू फिर बनेंगे राजद की राष्ट्री अध्यक्ष, दिल्ली में भरा नामांकन का पर्चा, जीत तय : राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल अर्थात आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। एक तरह से कहा जाए तो उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। ताजा अपडेट के अनुसार लालू यादव ने दिल्ली में राजद अधिकारियों के साथ अपना नामांकन पर्चा भरा। इस अवसर पर उनकी बेटी मीसा भारती, श्याम रजक, जयप्रकाश यादव शामिल सहित कई राजद नेता शामिल थे। बताते चलें कि इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि तेजस्वी यादव को राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा जा सकता है। हालांकि वर्तमान में देश की राजनीति को देखते हुए लालू यादव ने खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का फैसला लिया है।