

सोमवार, 21 सितंबर 2026
Live
PATNA- बिहार के कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में हारने के बाद बिहार सरकार के वित्त मंत्री और जदयू के कद्दावार नेता विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह चुनाव परिणाम बिल्कुल अप्रत्याशित है। जनता दल यू और महागठबंधन दोनों इसकी समीक्षा करेगा। हम लोगों को उम्मीद नहीं थी कि हम लोग चुनाव हार जाएंगे। लग रहा है कि कुछ स्थानीय मुद्दे भारी पड़ रहे हैं, क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान हमने देखा की महागठबंधन और नीतीश कुमार और सरकार के प्रति कोई नाराजगी जनता में नहीं थी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इसकी समीक्षा करेंगे और जो कुछ भी स्थानीय मुद्दे हैं उसका हल निकाला जाएगा, ताकि आने वाले चुनाव में इसका कोई असर ना पड़े।कुढ़नी हार पर 'कविता' पाठ करने लगे कुशवाहाबिहार के कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में भाजपा ने जहां शानदार प्रदर्शन किया है वहीं महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच जदयू के वरिष्ठ नेता इस हार पर कविता पाठ करने लगे हैं। चुनाव में हारने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर पर शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ लिखत वरदान माँगूँगा नहीं को उल्लेख करते हुए लिखा है कि क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। कर्तव्य पथ पर जो मिला, यह भी सही वो भी सही ।। कुढ़नी के परिणाम से हमें बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है। पहली सीख- “जनता हमारे हिसाब से नहीं बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा।”कुढ़नी विधान सभा में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 3645 वोंटो से जीते बीजेपी के केदार गुप्ता, महागठबंधन को झटका कुढ़नी विधान सभा चुनाव को लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 3645 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही महागठबंधन के उम्मीदवार को झटका लगा है। ताजा अपडेट के अनुसार 23 वें राउंड की गिनती तक BJP को 76653 वोट और JDU को 73008 वोट प्राप्त हुए हैं। विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दियानेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि कुढ़नी विधान सभा की महान जनता और भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्त्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर हृदय से आभार और हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनता के प्रति सत्यनिष्ठा, आदर्श और सिद्धांत की जीत है।संजय जायसवाल बोले— पीएम मोदी को जनता ने फिर स्वीकार किया हैसंजय जायसवाल ने कहा है कि कुढ़नी की समस्त सम्मानित जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता पर विश्वास जताने के लिए और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई। हमारे कार्यकर्तागण के अथक परिश्रम को परिलक्षित करता है। इस जीत ने बिहार में भाजपा की सरकार और गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने का स्पष्ट संदेश दिया है।गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक सीट लाकर भाजपा ने ऐतिहासिक और अविस्मरणीय विजय प्राप्त की है। 27 वर्ष लगातार सरकार में रहने के बाद एक बार फिर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर गुजरात की जनता ने मुहर लगाई है। प्रचंड जीत के लिए समस्त गुजरात वासियों का आभार एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं!अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- बिहार के कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं गुजरात में तो पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने नया कीर्तिमान रचा है। संजय जायसवाल ने कहा है कि कुढ़नी की समस्त सम्मानित जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता पर विश्वास जताने के लिए और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई। हमारे कार्यकर्तागण के अथक परिश्रम को परिलक्षित करता है। इस जीत ने बिहार में भाजपा की सरकार और गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने का स्पष्ट संदेश दिया है।गुजरात में सिर्फ कमल-कमल!गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक सीट लाकर भाजपा ने ऐतिहासिक और अविस्मरणीय विजय प्राप्त की है। 27 वर्ष लगातार सरकार में रहने के बाद एक बार फिर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर गुजरात की जनता ने मुहर लगाई है। प्रचंड जीत के लिए समस्त गुजरात वासियों का आभार एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं!अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- पीएमसीएच, पटना में पड़े डायलिसिस मशीनों के चालू नहीं होने के मामलें में पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई अगले सप्ताह के लिए टल गयी। चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने गुड्डू बाबा ऊर्फ विकास चन्द्र की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को आश्वास्त किया गया कि जल्दी ही पीएमसीएच में डायलिसिस मशीन को चालू करने की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने पीएमसीएच के अधीक्षक को ये बताने को कहा कि इस समस्या का समाधान किस प्रकार होगा। कोर्ट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अमृत प्रत्यय भी उपस्थित रहे थे।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह ने कोर्ट को बताया था कि पीएमसीएच में 31 डायलिसिस मशीन खरीदे गए,लेकिन डॉक्टर और टेक्निशयन के नहीं होने के कारण इन मशीनों का उपयोग नहीं हो पा रहा हैं।पिछली सुनवाई में उन्होंने कोर्ट को बताया था कि एक मशीन की कीमत लगभग बारह लाख रुपया है।इन मशीनों के चालू नहीं होने के कारण बड़े पैमाने पर सार्वजनिक धन का दुरपयोग हुआ है,वहीं मरीजों और उनके घरवालो पर प्राइवेट अस्पतालों में ईलाज कराने पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है।अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह ने कोर्ट को बताया कि पीएमसीएच के नेफ्रोलॉजी विभाग में 25 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई,लेकिन वे बाद में दूसरे जगह भेजे गए।नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों का सही ढंग से ईलाज नही हो रहा है।पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने सख्त टिपण्णी करते हुए कहा था कि अगर नेफ्रोलॉजी विभाग नहीं काम कर रहा है, तो न्यायिक आदेश से कोर्ट इन्हें बंद कर इन मशीनों को दूसरे अस्पताल में भेज देगा।इस मामलें पर अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद की जाएगी।अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा ने अबतक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। अबतक दिन के तीन बजे तक बीजेपी जहां 131 सीट जीत चुकी है वहीं 26 सीटों पर आगे चल रही है। एक तरह से कहा जाए तो अंतिम गिनती तक वह 157 से 158 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस का सुपड़ा सांप हो चुका है। अबतक वह मात्र 14 सीट जीत सकी है और 2 सीटों पर आगे चल रही है। एक तरह से कहा जाए तो कुल 16 से 18 सीट जीत सकती है। हालांकि अंतिम गिनती तक कुछ भी फेरबदल संभव है। इसी बीच गुजरात विधान सभा के एक मतगणना केंद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी भरत सोलंकी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उनका आरोप है कि EVM में गड़बड़ी किया गया है। हालांकि वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर शांत करवाया। अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- बिहार के कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में भाजपा ने जहां शानदार प्रदर्शन किया है वहीं महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच जदयू के वरिष्ठ नेता इस हार पर कविता पाठ करने लगे हैं। चुनाव में हारने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर पर शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ लिखत वरदान माँगूँगा नहीं को उल्लेख करते हुए लिखा है कि क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। कर्तव्य पथ पर जो मिला, यह भी सही वो भी सही ।। कुढ़नी के परिणाम से हमें बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है। पहली सीख- “जनता हमारे हिसाब से नहीं बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा।”कुढ़नी विधान सभा में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 3645 वोंटो से जीते बीजेपी के केदार गुप्ता, महागठबंधन को झटका कुढ़नी विधान सभा चुनाव को लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 3645 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही महागठबंधन के उम्मीदवार को झटका लगा है। ताजा अपडेट के अनुसार 23 वें राउंड की गिनती तक BJP को 76653 वोट और JDU को 73008 वोट प्राप्त हुए हैं। विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दियानेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि कुढ़नी विधान सभा की महान जनता और भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्त्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर हृदय से आभार और हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनता के प्रति सत्यनिष्ठा, आदर्श और सिद्धांत की जीत है।अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- कुढ़नी विधान सभा चुनाव को लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 3645 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही महागठबंधन के उम्मीदवार को झटका लगा है। ताजा अपडेट के अनुसार 23 वें राउंड की गिनती तक BJP को 76653 वोट और JDU को 73008 वोट प्राप्त हुए हैं। इसी बीच बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि कुढ़नी विधान सभा की महान जनता और भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्त्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर हृदय से आभार और हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनता के प्रति सत्यनिष्ठा, आदर्श और सिद्धांत की जीत है।अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- कुढ़नी विधान सभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने विजयी का परचम लहराया है। हालांकि आफिसियल ऐलान अभी बाकी है। हार स्वीकार करते हुए महागठबंधन के उम्मीदवार और जदयू नेता उमेश कुशवाहा मतगणना केंद्र से बाहर निकल चुके हैं। इसी बीच बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि कुढ़नी विधान सभा की महान जनता और भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्त्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर हृदय से आभार और हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनता के प्रति सत्यनिष्ठा, आदर्श और सिद्धांत की जीत है।अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- गुजरात चुनाव में बीजेपी ने जहां शानदान प्रदर्शन किया हैं वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बहुत खराब रहा। आम आदमी पार्टी की बात करें तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवा का दावा बिलकुल गलत साबित हुआ। इस सबसे इतर आम आदमी पार्टी के दिल्ली कार्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थक जहां एक ओर ढ़ोल—नगाड़े बजा रहे हैं तो दूसरी ओर समर्थकों के बीच मिठाई का वितरण किया जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि गुजरात विधान सभा चुनाव में रिजल्ट हमारे अनुरूप भले ना हो लेकिन आज हम एक राष्ट्रीय पार्टी बन गए है। बताते चले कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। गुजरात विधान सभा चुनाव में अभी आम आदमी पार्टी 5 से छह सीटों पर आगें चल रही है। एक दिन पहले ही दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि एक युवक ने अचानक पहले इस यात्रा को रोकने का प्रयास किया फिर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उसने इसी बीच अपने आप को आग के हवाले कर दिया। युवक की पहचान बीजेपी समर्थक के रूप में की जा रही है और कहा जा रहा है कि वह इस यात्रा को रोकना चाहता था।ताजा जानकारी के अनुसार यात्रा आरंभ होने के आज बाद राहुल गांधी की कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इसी बीच एक युवक ने अपने आप को मारने का प्रयास कर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि यात्रा में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने पहले आग पर काबू पाया और युवक की जान को बचा लिया। बताते चले कि राहुल गांधी की इस यात्रा को 9 दिसंबर को रोका जाएगा अर्थात ब्रेक लगाया जाएगा। इसके अगले दिन अर्थात 10 दिसंबर को यह यात्रा शुरू होगी उसमें राहुल गांधी के साथ सिर्फ और सिर्फ महिला पैदल यात्रियों को चलने का मौका मिलेगा। कयास लगाया जा रहा है कि सोनिया गांधी भी उस दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। नौ दिसम्बर को उनका जन्मदिन है। अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हार्दिक पटेल वीरमगाम विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के लाखाभाई भारवाड़ से 21,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने साल 2015 में अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। पाटीदार आरक्षण आंदोलन ने उन्हें रातों रात हीरो बना दिया। साल 2017 विधान सभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के लिए अभियान चलाया था, कम उम्र होने के कारण वह उस समय चुनाव नहीं लड़ पाए। बताते चले कि हार्दिक पटेल ने शुरुआत में पाटीदार समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने की मांग की। इसके बाद, यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण की मांग में तब्दील हो गया। राज्य के राजनीतिक पटल पर उनके उदय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मुश्किल में डाल दिया। 2016 में, आनंदीबेन पटेल ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।2019 के लोकसभा चुनाव से पहले, पटेल राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। तब उन्हें 2020 में गुजरात में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर पार्टी से इस्तीफा देने से पहले उन्हें दरकिनार करने का आरोप लगाया था।अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- सिंगापुर में किडनी ऑपरेशन के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्या की तबियत में काभी सुधार हो रहा है। दोनों को अब आईसीयू से निकालकर जेनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रोहिणी आचार्या की तस्वीर को जारी करते हुए लिखा है कि मेरी बहन रोहिणी आचार्या पहले से काफी ठीक है। आप सभी लोगों का धन्यवाद। वहीं रोहिण आचार्या ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी समर्थकों के नाम संदेश जारी करते हुए तहे दिल से धन्यवाद दिया है। रोहिणी ने फेसबुक पर लिखा है कि मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूँ। पापा भी ठीक हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं है। आप सबकी प्रार्थना काम आयी है। दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान है। आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है। मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है। मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूँ। प्रणामअगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव सहित बिहार और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर मतगणना का कार्य जारी है। बिहार में आठवें राउंड की गिनती तक भाजपा उम्मीदवार कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात विधानसभा में लगभग तय हो चुका है कि भारी बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आरंभिक रुझान में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा चुनाव सीट से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 54,797 मतों से आगे चल रही है। एक तरह से कहा जाए तो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की जीत लगभग तय है। मैनपुरी लोकसभा सीट वही क्षेत्र है जहां से हमेशा मुलायम सिंह यादव सांसद बनते रहे हैं और समाजवादी पार्टी का यह सबसे सेफ सीट है।बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली बार 1996 में मुलायम सिंह यादव सांसद बने थे और लोकसभा का चुनावी यात्रा यहीं से आरंभ किया था। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट के अंदर 5 विधानसभा सीट शामिल है। आज तक मुलायम सिंह यादव को छोड़कर कोई भी विपक्षी नेता यहां से चुनाव नहीं जीत पाया है। आसान भाषा में कहा जाए तो 1996 से लेकर अब तक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद रहे हैं। 2014 में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों जगह से चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों सीट पर जीत दर्ज करने के कारण आखिरकार उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दिया। बाद में 2014 में हुए उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाकर लोकसभा भेजा...अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
BETIAH - बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक लूट कांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार बेतिया पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी अनुसार बेख़ौफ़ अपराधियों ने हथियार के बल पर आज स्टेट बैंक से लूट कांड को अंजाम दिया है। इस दौरान 12 लाख रुपए लूटने की बात सामने आ रही है। छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुस कर कर्मियों के साथ मारपीट की और गन पॉइंट पर बैंक का लॉकर खुलवा कर उसमें रखे 12 लाख रुपए को लूट लिया। इतना ही नहीं लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक के बाहर फायरिंग भी की है। घटना नगर के सन्तघाट स्थित एसबीआई कि मलाही शाखा की है। सर्विस मैनेजर शशिकांत ने बताया कि बैंक खुलते ही अपराधी बैंक में आ धमके। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों के दोनों हाथों मे हथियार था और बैंक में घुसते ही सबसे पहले अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर को कब्जे में लिया और फिर बाकी कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक से रुपया लूट लिया और आसानी से फरार हो गए। इतना ही नही अपराधियों ने बैंक मैनेजर के साथ साथ बैंक के अन्य कर्मी और बैंक में मौजूद ग्रहकों के साथ भी जमकर मारपीट की है। अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए अपने एक महिने का वेता मुख्यमंत्री राहत कोष को दान दे दिया। ताजा अपडेट के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' मेँ अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रभारी अधिकारी-सह-मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार को सौंपा।मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों, समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करें ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- भाजपा सांसद सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज लोक सभा में बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून नाम की कोई चीज है। उनके अनुसार सभी सरकारी स्कूलों के लिए साफ नियम है कि रविवार को बंद होंगें और उर्दू स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। इसपर मेरी आपत्ति नहीं है, लेकिन आज पूरे सीमांचल क्षेत्र चाहे वह किशनगंज हो, पूर्णिया, अररिया सभी जगहों पर शुक्रवार को ही छुट्टी की जा रही है।भारत सरकार शुक्रवार को भी मध्याह्न भोजन देती है, लेकिन उस दिन बंटता ही नहीं है। छुट्टी के द्वारा पूरा के पूरा पैसे का घोटाला होता है। संविधान से ऊपर व्यक्ति कैसे हो सकता है।मेरे लोकसभा क्षेत्र के मंझरिया में उर्दू स्कूल है, एक भी अल्पसंख्यक बच्चा वहाँ नहीं पढ़ता है फिर भी जबरदस्ती वहाँ शुक्रवार को छुट्टी कराई जा रही है। यह कहा जाता है कि ये उर्दू स्कूल, जबकि एक भी अल्पसंख्यक बच्चा नहीं पढ़ता है।वहीं सीमांचल के क्षेत्र में पूरी साजिश के तहत, एक इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठिए के कारण शुक्रवार को ही सभी स्कूलों की छुट्टी कराई जा रही है। और उस दिन का मध्याह्न भोजन के पैसे का घोटाला हो रहा है। इसपर बिहार सरकार अभीतक पूरी तरह से चुप है।अभी पीरपैंती में भी नीलम देवी जी की जघन्य हत्या हुई है। वहाँ का पुलिस अधीक्षक कहता है कि यह मामला उधार लेने का है। पूरे अल्पसंख्यक समाज को अपमानित कर रहे हैं। एक महिला की इस तरह से हत्या की जाती है और आप इसे उधार से जोड़ रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक बात है।"अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज सुप्रीम कोर्ट के नए मोबाइल एप 2.0 को लांच किया। अब इस मोबाल एप के माध्यम से लोगों को सुप्रीम कोर्ट से संबधित जानकारियों को जानने में आसानी होगी। एक तरह से कहा जाए तो इस एप की मदद से सही समय पर लाइव प्रसारण देख सकेंगे। सभी कानून अधिकारियों और सरकारी विभागों को उनके मामलों को ट्रैक किया जा सकेगा। सीजेआई ने कहा कि ऐप के नए वर्जन से सरकारी विभाग अब अपने लंबित मामलों को देख सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ऐप 2.0 गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा और आईओएस यूजर्स के लिए ऐप एक हफ्ते में उपलब्ध होगा।सीजेआई ने कहा, "इस बार हमने एक अतिरिक्त सुविधा दी है, सभी कानून अधिकारी वास्तविक समय में मामल की जानकारी ले सकते हैं। सभी सरकारी विभाग को अपनी लंबित मामलों के लिए इसका उपयोग करना चाहिए। अपडेट किए गए ऐप के बारे में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रालय विभाग के नोडल अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने मामलों की स्थिति और उस पर आए निर्णय और दायर किए गए किसी भी विविध दस्तावेज आदि को देख सकते हैं। बताते चले कि 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के दौरान अदालत परिसर का दौरा किए बिना पत्रकारों को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया था। अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- जदयू के प्रवक्ता डा0 सुनील कुमार एवं राहुल कुमार ने मोदी सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभावों से होने वाली मौत पर मुआवजा देने से इंकार करने की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को वैक्सीन के कारण हुयी मौतों को गंभीरता से लेना चाहिए एवं मृतकों के परिजनों को मुआवजा देना ही चाहिए।प्रवक्ताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने कोविड से होने वाली मौत पर उनके आश्रितों को देश में सबसे पहले और सबसे ज्यादा 4-4 लाख का मुआवजा दिया, जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने मात्र 50 हजार का ही मुआवजा दिया। वहीं अब कोरोना वैक्सीन से होने वाली मौतों पर एक रुपये भी मुआवजा देने से इंकार कर रही है। रचना गंगू और वेणुगोपाल गोविंदम की बेटियों की 10 जुलाई को मृत्यु हो गयी। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब माँगा था।प्रवक्ताओं ने कहा कि 23 नवम्बर 2022 को सुप्रीम कोर्ट को दिए गए अपने एफिडेविट में केंद्र सरकार ने पूरी बेशर्मी के साथ पारा 41 में कहा कि केंद्र सरकार ने किसी को कोविड वैक्सीन लेने के लिए बाध्य नहीं किया था बल्कि यह स्वैच्छिक था। पारा 46 में कहा कि कोविड वैक्सीन बनाने की जिम्मेदारी निजी कंपनी की थी, इसलिए मुआवजे की जिम्मेदारी सरकार की नहीं है। जबकि पूरा देश जानता है कि लोग अगर वैक्सीन नहीं लेते तो वो कहीं भी नहीं जा सकते थे, सभी जगह प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। लोग बस, ट्रेन, हवाई जहाज में नहीं बैठ सकते थे, न माॅल जा सकते थे, यहाँ तक कि सरकारी कर्मचारियों के वैक्सीन नहीं लेने पर उनकी सैलरी नहीं मिलने की बात कही गयी।प्रवक्ताओं ने कहा कि पूरा देश जानता है कि किस तरह प्रधानमंत्री ने देश में ऐसा माहौल बनाया कि उन्होंने विश्व की अब तक की सबसे घातक महामारी कोरोना की वैक्सीन खुद बनायी। लेकिन अब जब उसी वैक्सीन से मरने वालों के परिजन अपना हक मांग रहे हैं तो मोदी सरकार बड़ी बेशर्मी से अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है। ज्ञात है कि देश में अब तक कोविड टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव के 92114 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 2782 गंभीर मामले हैं और अब तक 1148 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।प्रवक्ताओं ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार कोविड टीकाकरण के कारण होने वाली मौतों की जिम्मेदारी नहीं ले रही है, दूसरी तरफ चीन, नेपाल, ताइवान, रूस फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका जैसे दुनिया के ज्यादातर देश कोविड वैक्सीन से होने वाली मौतों पर अपने नागरिकों को लाखों का मुआवजा दे रहें है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिन गरीब और पिछड़े 92 देशों में मुफ्त टीकाकरण करवाया था, वहां भी डब्लूएचओ द्वारा इस तरह की मौतों पर मुआवजा दिया जा रहा है।अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
PATNA- आज दिल्ली MCD चुनाव में आप और भाजपा के बीच कांटे की टककर हुई, जिसमें आप 134 सीटों के साथ जीत चुकी है और भाजपा 104 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही. वहीं कांग्रेस केवल 9 सीटें जीत कर बहुत ही कमज़ोर हालत में रही. तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की ज़ोर आज़माइश हुई.केजरीवाल ने की सबसे सहयोग की अपील'मैं भाजपा और कांग्रेस से सहयोग की अपील करता हूँ, और प्रधानमंत्री से हर प्रकार के आशीर्वाद की उम्मीद करता हूँ.उप - मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताई जीत नहीं ज़िम्मेदारी ह, और बताया इसे दुनिया की सबसे बड़ी और नकारात्मक पार्टी की हार.उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया ने इस जीत को केवल जीत नहीं बल्कि एक ज़िम्मेदारी बताया है. और राज्य को हर तरह से साफ़-सुथरा और चमकदार बनाना है. इस जीत को उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी और नकारात्मक पार्टी की हार कहा है.वहीं आप के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान ने दावा किया है के हम आज दिल्ली MCD जीते हैं, कल गुजरात जीतेंगे.पूरी ख़बर :1. भाजपा ने सारे एग्जिट पोल को धता बताते हुए, पार किए अपेक्षित आंकड़े.2. भाजपा के हाथ से निकला 15 साल से कब्ज़े वाला सिविक बॉडी.3. आप ने जीती आधे से ज़्यादा सीटें, और भाजपा रही दूसरे पायदान पर.4. कांग्रेस सिमटी 9 पर. और निर्दलीय के खाते में तीन.5. नितीश और अखिलेश रह गए खाता खोलने से भी.
PATNA- अगर आप मैट्रिक पास हैं और बेरोजगार हैं, साथ ही सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए हम जरूरी खबर लेकर आए हैं। एक तरह से कहा जाए तो खुशखबरी लेकर आए हैं। भारतीय नौसेना में बंपर बहाली होने जा रही है। बताया जाता है कि इंडियन नेवी ने अग्निवीरों की बहाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें जानकारी देते हुए कहा गया है कि भारतीय नौसेना में नौकरी पाने के लिए आवेदन 8 दिसंबर 2022 से शुरू होने जा रहा है। आवेदन कर्ता को इस नौकरी के लिए कम से मैट्रिक या इंटर पास होना अनिवार्य है। भारतीय नौ सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सिर्फ स्टीवर्ड और हाइजीनिस्ट पदों पर कुल 100 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इतना ही नहीं नेवी एसएसआर के तहत 1400 युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका दिया जाएगा। महिलाओं के लिए 280 रिक्त पद रिजर्व है। अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इंडियन नेवी के ऑफिशल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जा सकते हैं। युवकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2022 हैं। इसमें शामिल होने वाले आवेदन कर्ताओं को ₹550 का शुल्क भी देना होगा। दोनों पदों के लिए युवाओं का जन्म 1 मई 2002 से 31 अक्टूबर 2005 के बीच होना चाहिए। नौसेना द्वारा निर्धारित शारीरिक मानदंडों को भी पूरा करना होगा। अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK