पटना: आज पटना में जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है. इस बैठक में ललन सिंह के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आज लग जाएगी मुहर. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे.

मुज़्ज़फ़्फ़रपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी और जदयू से टिकट लेकर लड़ रहे मनोज कुशवाहा की हार के बाद महागठबंधन में एक हड़कंप मचा हुआ है. सब एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं. वहीं आपको बताते चलें के कुढ़नी में राजद के अनिल सहनी के IRCTC घोटाले में संलिप्त पाए जाने के बाद सीट रद्द होने के बाद वहां हुए उपचुनाव में केदार प्रसाद गुप्ता ने भाजपा से जीत दर्ज की है.

पटना में जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज

आज होने वाले बैठक में ललन सिंह के दोबारा ताजपोशी होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे और मार्गदर्शन करेंगे.