PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक्शन में हैं। बिहार में पठन-पाठन को दुरुस्त करने में लगे शिक्षा विभाग ने पटना डीएम के आदेश को पलट दिया है और स्कूल खुला रखने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

केके पाठक ने पलटा पटना DM का आदेश

इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना को निर्देश दिया है और कहा है कि पटना जिला के विद्यालयों को दिनांक 23.01.2024 तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। आपको ज्ञात है कि अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर से निर्गत विभागीय पत्रांक- 12/गो.. दिनांक 20.01.2024 में किसी भी विद्यालय को बंद करने के पूर्व विभागीय अनुमति लेने की आवश्यकता है, जो जिलाधिकारी, पटना द्वारा नहीं लिया गया है।

अतः निर्देशानुसार विभागीय प्रासंगिक पत्र में निहित निदेश का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में आप अपने जिले के सभी विद्यालयों को खुला रखने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

केके पाठक ने पलटा पटना DM का आदेश, स्कूल खोलने का जारी किया निर्देश, जानिए क्या कहा

केके पाठक ने पलटा पटना DM का आदेश, स्कूल खोलने का जारी किया निर्देश, जानिए क्या कहा

स्कूल खोलने का जारी किया निर्देश

गौरतलब है कि रविवार की शाम पटना के डीएम ने शीतलहर के कारण पटना जिले के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था, जिसे शिक्षा विभाग ने पलट दिया है। अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और पटना डीएम आमने-सामने आ गये हैं।

केके पाठक ने पलटा पटना DM का आदेश, स्कूल खोलने का जारी किया निर्देश, जानिए क्या कहा