केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी वृद्ध मां के साथ : सोशल मीडिया पर मां का ख्याल करते नजर आये केन्द्रीय मंत्री, कहा-मेरे लिए यादगार पल

Edited By:  |
kendriye mantri arjun munda apani vridh maa ke saath kendriye mantri arjun munda apani vridh maa ke saath

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी वृद्ध मां से अपार स्नेह करते नजर आये. सोशल मीडिया में ये वीडियो देख लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो अर्जुन मुंडा ने खुद सोशल मीडिया में शेयर किया है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का अपनी 90 वर्षीय मां के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.इसमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी बुजुर्ग मां का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देख यूजर्स काफ़ी ख़ुश हैं. वहीं अर्जुन मुंडा ने अपनी मां के पास बैठे हुए हैं. उनकी मां बेड पर लेटी हुई हैं.उन्हें प्रकृति पर्व करमा और भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म से जुड़े गीत को सुना रही हैं. मां की गीत को सुनकर अर्जुन मुंडा भी उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.


उन्होंने लिखा है कि मेरी मां 90 साल की हो गई हैं. बीमार हैं. आज उन्हें प्रकृति पर्व करमा और भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म से जुड़े गीत की कुछ पंक्तियां भी याद हैं. मेरे लिये ये यादगार पल.


Copy