दुखद खबर : कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन,कला जगत में शोक की लहर

Edited By:  |
KATHAK  VETERAN PANDIT  BIRJU MAHARAJ KA HEART ATTACK SE NIDHAN,KALAKARO NE DI SRADHANJALI KATHAK  VETERAN PANDIT  BIRJU MAHARAJ KA HEART ATTACK SE NIDHAN,KALAKARO NE DI SRADHANJALI

DESK:-संगीत जगत से एक दुखद खबर आई है।प्रसिद्ध कथक नर्तक पद्म विभूषण बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।83 साल के पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज ने बीती देर रात ने अंतिम सांस ली है।उनके निधन की जानकारी बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी. निधन की सूचना के बाद कला जगत के कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

गौरतलब है कि बिरजू महाराज लखनऊ घराने से ताल्लुक रखते थे.उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था।बाद में वे बिरजू महाराज के नाम से प्रसिद्ध हुए थे.ये कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे।

बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी।विश्वरूपम फिल्म में डांस कोरियोग्राफी के लिए 2012 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।वहीं 2016 में बाजीराव मस्तानी के 'मोहे रंग दो लाल' गाने की कोरियाग्राफी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।


Copy