कोडरमा : जिले के चंदवारा प्रखण्ड अंतर्गत उरवां गांव में हैरान कर देने वाला और रोमांचक दृश्य सामने आया है. यह दृश्य सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कोडरमा के चंदवारा में आधे घंटे तक 2 सांपों के बीच हुई अठखेलियां, वीडियो वायरल

दरअसल बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ ही जंगली जीवों की गतिविधियां भी तेज हो जाती है. इनमें सबसे ज्यादा सांप की गतिविधियां देखने को मिलती है. ऐसे ही एक नजारे ने वहां लोगों को चौंका दिया जब खेत में एक सांप के जोड़े ने खुले आसमान के नीचे करीब आधे घंटे तक अठखेलियां करती रही. यह दृश्य चंदवारा प्रखण्ड के उरवां गांव के सुरेश यादव के खेत में देखने को मिली है. यह इतना दुर्लभ और रोमांचक था कि आसपास के लोगों ने इसे अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया. खेत में सांप के जोड़े एक-दूसरे के चारों ओर लहराते हुए एक लय में ऊंचाई तक उठते नजर आए. यह नजारा देखने में जितना अद्भुत था उतना ही जोखिम भरा भी था, लेकिन फिर भी लोग इनका वीडियो अपने फोन में कैद करने में जुटे हुए थे.

कोडरमा के चंदवारा में आधे घंटे तक 2 सांपों के बीच हुई अठखेलियां, वीडियो वायरल

गांव के कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी ऐसे दृश्य देखे हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह नजारा देखकर ऐसा लगा जैसे कोई फिल्म का सीन चल रहा हो जबकि कुछ लोगों का कहना है कि अभी सावन का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में सांप के जोड़े को देखना काफी सुकून देने वाला है. लोग इस दृश्य को देखने के लिए अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे और यह वीडियो कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गया. बारिश के मौसम में सांपों का बाहर आना सामान्य बात है. लेकिन सांप के जोड़े की इस तरह की प्रेम अठखेलियां बहुत ही दुर्लभ मानी जाती है. वन्य जीव प्रेमियों के अनुसार यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है. जिसे सांपों का प्रजनन काल भी कहा जाता है.

कोडरमा से महादेव कुमार की रिपोर्ट---