Hindi News / गर्मी के साथ बढ़ी देसी फ्रिज की मांग, कीमतें 200-250 रुपये तक पहुंची

JHARKHAND NEWS : गर्मी के साथ बढ़ी देसी फ्रिज की मांग, कीमतें 200-250 रुपये तक पहुंची

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

BOKARO : जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, देसी फ्रिज की मांग भी तेजी से बढ़ी है। लोग अब पारंपरिक देसी फ्रिज का रुख कर रहे हैं, खासकर पानी को ठंडा रखने के लिए। इस साल अप्रैल माह में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है और इसी कारण देसी फ्रिज की बिक्री में खासा इजाफा हुआ है, अन्य फ्रिजों के मुकाबले घड़ा और सुराही को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। यही वजह है कि इनकी मांग अधिक हो रही है, इसके अलावा देसी फ्रिज प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी प्रदान करता है जिसे लोग सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। कई लोग मानते हैं कि फ्रिज का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, जबकि मिट्टी से बने बर्तन में रखा पानी शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता और प्यास को जल्दी बुझाता है।

देसी फ्रिज खरीदने वाले लोग क्या कहते हैं?

घड़ा खरीदने वाले श्रीराम पंडित का कहना है, बढ़ती गर्मी को देखते हुए देसी फ्रिज सबसे बेहतर विकल्प है क्योंकि इसे हर जगह ले जाया जा सकता है। यह पारंपरिक रूप से बना और सेहत के लिए भी सही है, घड़े का पानी पीने से हम स्वस्थ रहते हैं और कुम्हारों की मदद भी होती है। मिट्टी के बर्तन बेचने वाली संध्या देवी ने बताया मिट्टी का सामान बनाने में बहुत मेहनत और सावधानी लगती है और इसके लिए महीनों से तैयारी करनी होती है ताकि यह न केवल ठंडा पानी दे, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। हम इसे बाजार में बेचते हैं हालांकि महंगाई के कारण कीमतों में थोड़ा इजाफा हुआ है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इन बर्तनों की बिक्री और बढ़ेगी।

(रेशमी कुमारी)