Hindi News / राँची के बनस तालाब में नहाने के दौरान डूबा कॉलेज छात्र, मौत से...

JHARKHAND NEWS : राँची के बनस तालाब में नहाने के दौरान डूबा कॉलेज छात्र, मौत से परिवार में कोहराम

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित बनस तालाब में बुधवार दोपहर नहाने के दौरान एक कॉलेज छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक छात्र की पहचान 20 वर्षीय शशि राज तिग्गा के रूप में हुई है। शशि राज मूल रूप से पिस्का नगड़ी क्षेत्र के कोलाम्बी गांव का रहने वाला था और वह राँची के प्रतिष्ठित संत पॉल कॉलेज (बहु बाजार) में फर्स्ट ईयर का छात्र थाप्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर शशि राज अपने कुछ साथी छात्रों के साथ चुटिया स्थित बनस तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक तालाब के गहरे हिस्से में चला गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।साथी छात्र सुशांत खलखो और वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते शशि राज पानी में ओझल हो गया और गहरी गहराई में समा गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ तालाब के किनारे जमा हो गई। तुरंत इसकी सूचना चुटिया थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लेते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस गोताखोरों और स्थानीय मदद की सहायता से छात्र की तलाश में जुट गई है।इस हृदय विदारक घटना के बाद से ही छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली और खुशियों के इस दौर में एक होनहार छात्र की इस तरह अचानक हुई मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।