Hindi News / शिक्षा एक ताकतवर हथियार है, जिससे दुनिया जीती जा सकती है – मंत्री...

BIHAR NEWS : शिक्षा एक ताकतवर हथियार है, जिससे दुनिया जीती जा सकती है – मंत्री श्रवण कुमार

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : ग्रामीण विकास , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षक बेहतर समाज के निर्माणकर्ता होते हैं. शिक्षा जैसी ताकतवर हथियार से दुनिया जीती जा सकती है. एक अच्छा शिक्षक सैकड़ों जिंदगियां बदल सकता है और अच्छा शिक्षक वही बन सकता है, जो स्वयं अच्छा छात्र रहा हो.

मंत्री महोदय गुरुवार को नालंदा के महाबोधि बीएड महाविद्यालय में सत्र 2026-28 के शुभारंभ समारोह में पहुंचे थे. यहां मंत्री श्रवण कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं. बीएड के छात्रों पर देश की आने वाली पीढ़ी को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी है. केवल डिग्री हासिल करना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना प्राथमिकता होनी चाहिए. आप बच्चों को केवल किताबें ही नहीं, बल्कि संस्कार और संस्कृति भी देंगे.

मंत्री ने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में मौजूद354निजी बीएड कॉलेजों में बीएड के अतिरिक्त अन्य विषयों की भी पढ़ाई की अनुमति मिलने से छात्रों को काफी सुविधा होगी. छात्रों को स्नातक तक की पढ़ाई करने के लिए दूसरे शहर जाना नहीं पड़ेगा. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई स्तर पर कार्य किए हैं,जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री ही बढ़ा रहे हैं.

14वर्षों में1400छात्र बने सफल शिक्षक

मंत्री ने आगे कहा कि सरकार मेधावी और समर्पित शिक्षकों को हर संभव सुविधा दे रही है. महाविद्यालय ने अब तक14वर्षों का सुनहरा सफर तय किया है. यहां कुल1400छात्र प्रशिक्षण पाकर शिक्षक बने हैं और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने354बीएड महाविद्यालयों में स्नातक की पढ़ाई शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में शैक्षणिक माहौल बनाने का काम किया है.

38वीं बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयारी करें. जीवन में जो बनना है,वह कड़ी मेहनत से ही हासिल होगा. अपनी पहचान हमें स्वयं बनानी पड़ती है. महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें,सफलता अवश्य मिलेगी. मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है.

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार,जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव शैलेश कुमार,एनसीसी के सुबेदार मेजर ललिन्द्र टिग्गा,प्राचार्य दीपक शर्मा,डॉ. मनोज कुमार सिंह,डॉ. अंजनी कुमार सुमन,डॉ. सीमा कुमारी,प्रो. सूर्य प्रकाश रावत,प्रो. अनिल कुमार कश्यप,प्रो. अमरजीत कुमार,डॉ. अमित कुमार,डॉ. सचिन मिश्रा,प्रो. मीनाक्षी,प्रो. चंदन झा,प्रो. शशिकांत सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.