Hindi News / मुंगेर से अपहृत मासूम आरा से सकुशल बरामद, पुलिस ने 7 लोगों को...

BIG BREAKING : मुंगेर से अपहृत मासूम आरा से सकुशल बरामद, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking big breaking

मुंगेर: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां लालदरवाजा से तीन साल के मासूम अभिराज के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बच्चे को आरा से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में नाबालिग को निरुद्ध करने समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि मासूम को पंजाब ले जाने की तैयारी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से2लाख20हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं. हालांकि,इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी मानी जा रही महिला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

बताया जा रहा है किबुधवार दोपहर लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय बेटा अभिराज अचानक लापता हो गया. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी,मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर पुलिस मोहल्ले के ही नीरज यादव और उसकी नाबालिग बेटी तक पहुंची. पुलिस के मुताबिक,नीरज के कहने पर उसकी नाबालिग बेटी बच्चे को बहला-फुसलाकर मुख्य सड़क तक लेकर गई. वहां पहले से मौजूद सफेद रंग की कार में बच्चे को बैठाया गया. नाबालिग लड़की रास्ते में उतर गई,लेकिन कार सवार लोग अभिराज को लेकर आगे निकल गए. पुलिस ने नीरज के घर की तलाशी ली,जहां से एक लाख रुपये नकद और एक मोबाइल नंबर मिला. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरा पुलिस की मदद से कार को रोक लिया. कार से मासूम अभिराज को सकुशल बरामद कर लिया गया. वाहन से एक लाख20हजार रुपये और बरामद हुए. इस मामले में मुंगेर के नीरज यादव और उसकी नाबालिग बेटी के अलावा पंजाब के जालंधर और कपूरथला के रहने वाले राजकुमार,हरजिंदर कुमार,रमनजीत कौर और निर्मला तथा बेगूसराय की नीलम देवी को पकड़ा गया है.

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बच्चे को खरीदने के लिए पंजाब से आए लोग पहले पटना और फिर मुंगेर पहुंचे थे. पुलिस के अनुसार,बच्चे का सौदा करीब तीन लाख रुपये में तय हुआ था. सभी आरोपी करीब एक महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे. अब पुलिस की नजर उस महिला पर है,जिसका नाम संगीता बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार,बच्चे को उपलब्ध कराने में उसकी अहम भूमिका सामने आई है. वह फिलहाल फरार है. पुलिस को शक है कि मामला सिर्फ एक बच्चे की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं है. मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. फरार महिला की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट –