Hindi News / NEET परीक्षा फर्जीवाड़े में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

BIG BREAKING : NEET परीक्षा फर्जीवाड़े में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना:बिहार मेंNEET UGऔरRe-NEET UGपरीक्षा में धांधली एवं अनियमितता से जुड़े मामलों की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU)ने बड़ी कार्रवाई की है.EOUने दो डॉक्टरों समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें डॉ. उज्ज्वल राज,डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट और रविशंकर का भाई अश्विनी कुमार शामिल हैं.

EOUके अनुसार,डॉ. उज्ज्वल राज को11अगस्त2026को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय मेंMBBSकी पूरक परीक्षा के केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया गया. जांच में उसके पास से एकScorpioवाहन औरNEETपरीक्षा में फर्जी स्कॉलर बैठाने के संबंध में एकत्र की गई2.95लाख रुपये की राशि जब्त की गई.

वहीं,लखीसराय जिले मेंRe-NEET UGपरीक्षा से जुड़े तीन मामलों में डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट को मुख्य सरगना बताया गया है.EOUके मुताबिक,वह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की सेटिंग कराकर उन्हें पास कराने के फर्जीवाड़े में सक्रिय था.

छापेमारी में कई अहम दस्तावेज बरामद

डॉ. रविशंकर की निशानदेही पर रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में उसके भाई अश्विनी कुमार और एक किराए के फ्लैट में छापेमारी की गई. इस दौरान विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े एडमिट कार्ड,अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज,प्रमाण-पत्र,बैंक चेक,पासबुक और करीब दो लाख रुपये नकद समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए.

EOUके अनुसार,गिरोह द्वारा फर्जी आय,जाति और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तैयार कर मेडिकल कॉलेजों में नामांकन कराने की भी जानकारी सामने आई है. जांच में बायोमेट्रिक वेंडरों और अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की भी पहचान की गई है.

मामले में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या18/26,दिनांक12अगस्त2026दर्ज किया गया है. डॉ. रविशंकर और उसके भाई अश्विनी कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात प्रेस नोट में कही गई है.EOUने बताया है कि नए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

EOUके मुताबिक,इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनका सत्यापन किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-