Hindi News / अभिलाष साहू के बयान पर कांग्रेस में घमासान: अल्पसंख्यक विभाग ने जताई आपत्ति,...

JHARKHAND NEWS : अभिलाष साहू के बयान पर कांग्रेस में घमासान: अल्पसंख्यक विभाग ने जताई आपत्ति, अनुशासन समिति ने थमाया नोटिस

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड कांग्रेस के भीतर इस वक्त सियासी भूचाल आया हुआ है। मामला पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू के एक कथित फेसबुक लाइव बयान से जुड़ा है, जिस पर पार्टी के अंदर ही भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।अभिलाष साहू के इस बयान के बाद मुस्लिम समाज और खुद कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग खुलकर विरोध में आ गया है। बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।मंजूर अंसारी का साफ कहना है कि यह बयान कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा के पूरी तरह खिलाफ है।

हालांकि, उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से संयम बरतने की अपील की है और साफ किया है कि इस संवेदनशील मामले का किसी भी तरह का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए,विवाद बढ़ता देख अब पार्टी संगठन हरकत में आ गया है। मंजूर अंसारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश अनुशासन समिति ने इस मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही, पार्टी का आलाकमान भी पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है।कांग्रेस नेताओं को पूरी उम्मीद है कि अनुशासन समिति इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही उचित और सख्त कार्रवाई करेगी। अब देखना यह होगा कि पार्टी इस आंतरिक कलह से कैसे निपटती है।