Hindi News / पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस के साथ आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस के साथ आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

Edited By:  |
gaya police ki badi karwai gaya police ki badi karwai

गया जी: जिले में अवैध हथियार रखने वालों और हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमचक बथानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को एक लोडेड पिस्टल और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गया.

ग्रामीण एसपी ने बताया कि 28 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 203/25 का अभियुक्त सत्यम कुमार कारू बिगहा बाजार में अपने दो सहयोगियों के साथ मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने सत्यम कुमार (पिता- राजन कुमार, निवासी- रढुई, थाना नीमचक बथानी) को दबोच लिया.

तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई, जिसे अनलोड करने पर सात जिंदा कारतूस मिले. पूछताछ में वह हथियार के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इस मामले में नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 149/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है तथा गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.