रामगढ़ : जिले के पतरातु एनटीपीसी पीवीयूएनएल कटिया पावर ग्रिड का शनिवार को असम ऊर्जा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. इस बीच असम राज्य उर्जा विभाग के चैयरमेन रमेंद्र नायक कोलिता सहित अन्य अधिकारी झारखंड ऊर्जा विभाग से मौजूद थे.
पतरातु पहुंचे असम राज्य ऊर्जा विभाग की टीम ने निर्माणाधीन पी वी यू एन एल प्लांट और पतरातू कटिया ग्रिड ऊर्जा उत्पादन व्यवस्था को लेकर क्या-क्या प्रयास और काम किया जा रहा है इसका निरीक्षण किया.
असम कीMLAशिवामनी बोरा ने कहा एनटीपीसी की केपी सिटी 12400 मेकावर है. झारखंड ऊर्जा उत्पादन के मामले में समृद्ध हो जाएगा,जिसके बाद झारखंड से असम सरकार भी बिजली लेगी. इस तरह का असम में भी प्रोजेक्ट बना सकें और प्रोजेक्ट में एक दूसरे से जानकारी साझा भी की जा सके, जायजा ली गई. कहा झारखंड और असम बिजली उत्पादन के मामले में काफी मिलता-जुलता है. निरीक्षण के दौरान सभी लोग झारखंड के गेतलसूद डैम,रूका डैम के पावर ग्रिड का निरीक्षण किया.
जेवीवीएनएल के महा प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता सकला हेंब्रम,विद्युत कार्यपालक अभियंता नवलेश कुमार,सहायक विद्युत अभियंता रोहिताश कुमार,जेयुएसएनल एक्सक्यूटिव इंजिनियर सुनील कुमार प्रदीप साहू,सहायक विधुत अभियंता रविकांत कुमार मौजूद रहे.
रामगढ़ के पतरातू से एमआर खान की रिपोर्ट--
