दुमका : आगामी 11 जुलाई से एक माह के लिए श्रावणी मेला की शुरुआत होने वाली है. इसको लेकर बासुकीनाथधाम मेला क्षेत्र में DDC अनिकेत सचान और SDM कौशल कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

बासुकीनाथधाम मेला क्षेत्र में अधिकारियों ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

पूरे मेला क्षेत्र में अतिक्रमित करने वाले दुकानदारों पर अतिक्रमण का डंडा चला. अधिकारियों ने साफ निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को माफ नहीं किया जाएगा.

बासुकीनाथधाम मेला क्षेत्र में अधिकारियों ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

इस दौरान जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार भगत, अंचल अधिकारी संजय कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, आंचल कर्मचारी अभिषेक कुमार , अवनी कुमार बाजपेई नगर पंचायत सिटी मैनेजर प्रियंका कुमारी, भास्कर पंडा, धीरज कुमार, कुंदन पत्रलेख, शुभम मौजूद थे.