BIG NEWS : मधेपुरा में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में वार्निंग ड्यूटी पर तैनात SI कौशलेंद्र सिंह की मौत
मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा में ड्यूटी पर तैनात एसआइ कौशलेंद्र सिंह की मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना बीती रात 11.35 बजे की है.
उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित एसआइ कौशलेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री कारकेड में वार्निंग ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किए गए थे. वे जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिसरबीघा के रहने वाले थे.
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम की ड्यूटी के बाद कौशलेंद्र सिंह विश्राम करने चले गए थे. इसी बीच उन्हें बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कौशलेंद्र सिंह वर्दी में ही थे.
घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे मुख्यालय डीएसपी रवि भूषण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वार्निंग ड्यूटी में एसआइ कौशलेंद्र की प्रतिनियुक्ति थी. घटना दुखद है. स्वजन को सूचना दी जा रही है. उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह पूर्व से हार्ट और बीपी के मरीज थे.
मधेपुरासे राजीवरंजन की रिपोर्ट--





