JHARKHAND NEWS : रांची के चुटिया से महिला 8 साल की बच्ची के साथ लापता, परिजन परेशान
रांची: राजधानीरांची की चुटिया थाना क्षेत्रकी रहने वाली एक महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ विगत16जनवरी 2026 से लापता हैं. इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई है. लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है. इसको लेकर परिजन काफी परेशान हैं.
बताया जा रहा है कि चुटिया थाना के आलू गोदाम के रोड नंबर5की रहने वाली महिला किरण देवी और 8 साल की बेटी ऋषिका कुमारी बीते16जनवरी 2026 से लापता है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है. साथ ही कई जगहों पर बच्ची का तस्वीर डाली गई है. लेकिन अभी तक बच्ची और उसकी मां का कोई अता-पता नहीं चल पाया है. इसको लेकर परिजन काफी परेशान हैं और वरीय अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं. लेकिन अभी तक बच्ची का सुराग नहीं मिल पाया है. परिजन अपने स्तर से भी बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं साथ ही मोहल्ले के लोग भी परिजन के साथ तलाश कर रहे हैं.
रांची से नैयर की रिपोर्ट--





