Hindi News / CCL के लाल एवं CCL की लाड़ली योजना के 3 विद्यार्थियों ने...

JHARKHAND NEWS : CCL के लाल एवं CCL की लाड़ली योजना के 3 विद्यार्थियों ने JEE advanced- 2026 में हासिल की सफलता

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR)पहल के अंतर्गत संचालित "सीसीएल के लाल" एवं "सीसीएल की लाड़ली" योजना के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड2026में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीसीएल परिवार,राज्य एवं परिजनों का गौरव बढ़ाया है.

वर्ष2024-2026में योजना से जुड़े तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. इनमें आयुष कुजूर (पिस्का नगड़ी,रांची) ने एसटी श्रेणी में1242वीं रैंक,माही प्रिया प्रसाद (टंडवा,चतरा) ने ओबीसी श्रेणी में11173वीं रैंक तथा मेघा कुमारी (रामगढ़,झारखंड) ने एसटी श्रेणी में3673वीं रैंक प्राप्त की है.

आयुष कुजूर के पिता राजेश उरांव किसान हैं तथा उनकी माता संगीता देवी गृहिणी हैं. माही प्रिया प्रसाद के पिता महादेव प्रसाद स्वरोजगार से जुड़े हैं तथा उनकी माता रेशम देवी शिक्षिका हैं. वहीं मेघा कुमारी के पिता प्रेम कुमार मुंडा किसान हैं तथा उनकी माता झिमा देवी आंगनवाड़ी सेविका हैं.

इन विद्यार्थियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सतत प्रयास के माध्यम से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र-छात्राएं भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं.

सीसीएल द्वारा संचालित "सीसीएल के लाल" एवं "सीसीएल की लाड़ली" योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है. विद्यार्थियों की यह उपलब्धि योजना की सफलता तथा सीसीएल की शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

उल्लेखनीय है कि“सीसीएल के लाल”एवं“सीसीएल की लाडली”योजना के अंतर्गत छात्रों को निःशुल्क कोचिंग तथा निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. सीसीएल भविष्य में भी शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्पित हैं.