Hindi News / स्वतंत्रता दिवस पर बोले अमर बाउरी- जेपीएससी-जेएसएससी मामले में मंत्रियों तक पहुंच सकती...

JHARKHAND NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर बोले अमर बाउरी- जेपीएससी-जेएसएससी मामले में मंत्रियों तक पहुंच सकती है जांच की आंच

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड के चंदनकियारी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने अपने चंदनकियारी स्थित आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी मंडल अध्यक्ष कुलदीप माहथा, पंकज शेखर समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस मौके पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को नमन करते हुए अमर कुमार बाउरी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।लेकिन इस बीच, उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला भी बोला। जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन का आज 21वां दिन है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा बयान दिया है।

बाउरी ने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डर के कारण इस पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह अच्छी तरह जानती है कि जांच की आंच मंत्रियों से लेकर सीधे सीएम हाउस तक पहुँच सकती है, और इसी डर की वजह से मुख्यमंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।