Hindi News / हाजीपुर में प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने किया ध्वजारोहण

80 th Independence Day : हाजीपुर में प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने किया ध्वजारोहण

Edited By:  |
80th independence day 80th independence day

हाजीपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह वैशाली जिला प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को अक्षयवट राय स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया.

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री निशांत कुमार द्वारा परेड की सलामी लेने के साथ हुई. पुलिस,बीएमपी और एनसीसी के जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर अभिवादन किया. इसके बाद मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ झंडात्तोलन किया. तिरंगा लहराते ही पूरे स्टेडियम में'भारत माता की जय'और'वंदे मातरम'के नारे गूंज उठे.

इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा,हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू,उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार सहित जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. झंडोत्तोलन के बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया.

अपने संबोधन में मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि आजादी के80वर्षों में वैशाली ने विकास की नई मिसाल कायम की है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सदर अस्पताल में आईसीयू10बेड से बढ़ाकर40बेड किया गया है. डायलिसिस,बाल चिकित्सा वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र को सुदृढ़ किया गया है.HPVवैक्सीनेशन के लिए राज्य की पहली लैब वैशाली को मिली है. टीबी मुक्त भारत अभियान में जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है और अब तक16लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं.

शिक्षा के क्षेत्र में20आदर्श विद्यालयों में कक्षा9से12तक के छात्रों कोIITऔर मेडिकल की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है.62विद्यालयों मेंICT Labऔर2विद्यालयों में अटलLabसंचालित हैं. ग्रामीण विकास में5.24लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त मिली है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत1.85लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं. ऊर्जा के क्षेत्र में40,070सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य है और युवा रोजगार योजना में16हजार से अधिक युवाओं को375करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है.

मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसके लिए जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों और आम जनता को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने युवाओं से देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया. इस अवसर पर मंत्री ने पूर्व सैनिक,समाजसेवी,बिजनेश मेन,डॉक्टर एवंजीविका दीदी को भी सम्मानित किया गया.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-