बोकारो : झारखंड राज्य को अलग करने हेतु लड़ाई लड़ने वाले अगुआ स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की आज 102वीं जयंती है. बोकारो के रामडीह मैदान में जनजाति कुड़मी देश मडल बाईसी समाज कुड़मी समाज के 81 गुस्टी के द्वारा महामिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. उन्होंने विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

बोकारो में विनोद बिहारी महतो की जयंती पर राज्यपाल ने उनकी प्रतिमा पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

इस दौरान मंच से डुमरी विधायक जयराम महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से करबद्ध प्रार्थना करते हुए कहा कि आप ऐसे समय में आए हैं, जब यहां आपके जैसे अनुभवी व्यक्ति की जरूरत है. क्योंकि विधानसभा से स्थानीय नीति को पास कर राजभवन भेजा गया है, जहां वह पड़ा हुआ है. हम चाहते हैं कि विनोद बाबू के सपनों के झारखंड को आप स्थानीय नीति देने का काम करें.

बोकारो में विनोद बिहारी महतो की जयंती पर राज्यपाल ने उनकी प्रतिमा पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि जब झारखंड राज्य अलग हुआ तो बहुत सारी बातें अखबार और मीडिया से जानकारी हुई थी. लेकिन झारखंड के पास जितना संसाधन है उसके अनुरूप झारखंड आगे नहीं बढ़ पाया है. इसके लिए हमें काम करने की जरूरत है. उन्होंने जयराम महतो के आग्रह पर कहा कि विधानसभा और लोकसभा में अपनी बातों को मजबूती से रखने के लिए प्रतिनिधि की जरूरत है. इसके लिए हमें प्रचार प्रसार करना होगा और हम झारखंड राज्य को कैसे आगे ले जाएं उसके लिए हमें काम करना होगा.